Bahragora : दिघी गांव में दंड क्षेत्र माझी समाज की बैठक, एस सी का दर्जा नहीं मिलने पर जताया आक्रोश

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत दिघी गांव में दंड क्षेत्र माझी समाज की बैठक हुई. इसमें समाज की समस्याओं और एससी दर्जे की मांग को लेकर चर्चा की गई.समाज के लोगों ने कहा कि ओडिशा में दंड क्षेत्र माझी समाज को एससी का दर्जा मिल चुका है, लेकिन झारखंड में अब तक यह सुविधा नहीं मिली है.इससे बच्चों को छात्रवृत्ति सहित अन्य सरकारी लाभ नहीं मिल पा रहे हैं.ग्रामीणों ने बताया कि कई परिवार दूसरों के घरों में काम कर जीवनयापन कर रहे हैं. बरसात में घरों में पानी भर जाने से रहने और खाना बनाने में भी परेशानी होती है. उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के दौरान एससी दर्जा दिलाने का वादा किया जाता है, लेकिन बाद में मांग पर ध्यान नहीं दिया जाता.बैठक में समाज के लोगों ने सरकार से जल्द एससी दर्जा देने और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की. मौके पर प्रदीप दलाई, सुभाष दिगार, मिहिर बाग, देवाशीष नमाता, मनशा दलाई, खातु दलाई, नंदलाल बाग, शंभू नाथ दलाई, सुजीत सेनापति, विजय सेनापति गोकुल नायक, गौरांग माली , भोलानाथ खमराइ, तापस चालक, स्वपन दलाई, महेंद्र धावडिआ, शंकर खामराइ, गोपाल माली, अर्जुन नायक, गोकुल नायक, अजित देहुरी आदि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Bahragora : बहरागोड़ा-चाकुलिया मुख्य सड़क एक साल में ही हुआ बदहाल, मुखिया ने निर्माण एजेंसी को तलब कर मरम्मत कराने को कहा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : जामदा में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू, 30 से होगा कथा का वाचन

पोटका : पोटका प्रखंड की जामदा पंचायत स्थित जामदा गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञानयज्ञ का गुरुवार को श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर…

Spread the love

Jamshedpur : राजस्व कर्मचारी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या से आक्रोश, राज्यव्यापी पेन डाउन हड़ताल पर रहे राजस्व कर्मचारी

जमशेदपुर : रांची जिले के अरगोड़ा अंचल के राजस्व कर्मचारी लक्ष्मीकांत मुंडा की निर्मम हत्या के विरोध में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ एवं उप निरीक्षक संघ ने आंदोलनात्मक रूख अख्तियार कर…

Spread the love

One thought on “Bahragora : दिघी गांव में दंड क्षेत्र माझी समाज की बैठक, एस सी का दर्जा नहीं मिलने पर जताया आक्रोश”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time