मुरी : रिटायर कॉलोनी छोटामुरी में भक्तों ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। पूजा का आयोजन कॉलोनी के अमृत लाल साव एवं रूपेश दादा की देखरेख में पूरी हुई। इस दौरान लगातार दो दिनों तक श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। बुधवार को भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। रिटायर कॉलोनी छोटामुरी में गणेश पूजा की शुरुआत करीब पांच वर्ष पूर्व हुई थी। हर वर्ष पूजा के दौरान महिलाओं, बच्चों समेत श्रद्धालुओं में परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिलता है।
पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच शांति और सुकून का भाव देखने को मिला। इसके अलावा रेलवे ए टाइप कॉलोनी और हिंडाल्को में भी मंगलवार की शाम श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन के लिए पहुंचे। वहीं, सिल्ली में भी भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।
इसे भी पढ़ें : Muri, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय सिल्ली में बनेगा 100 बेड का हॉस्टल, विधायक अमित कुमार महतो ने किया शिलान्यास
There is no ads to display, Please add some

















































