Jadugora : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम शुरू

जादूगोड़ा : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में सोमवार से ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस नवाचार कार्यक्रम के तहत बच्चे प्रार्थना सभा में अपनी मातृभाषा में ‘अपने मन की बात’ रखेंगे। कार्यक्रम शुरू होने से विद्यालय के बच्चों में उत्साह और जिज्ञासा देखने को मिली।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चे अपनी भावनाओं, विचारों और मन में चल रही बातों को शिक्षकों एवं सहपाठियों के बीच खुलकर साझा कर सकेंगे। इससे बच्चों के आत्मविश्वास, कल्पनाशीलता और अभिव्यक्ति की क्षमता का विकास होगा।

उन्होंने कहा कि समूह के सामने बोलने में होने वाली झिझक और हिचकिचाहट को दूर करने में भी यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बच्चे अपनी बात को स्पष्ट एवं प्रभावी ढंग से रखने का अभ्यास करेंगे, जिससे भविष्य में वे किसी भी मंच पर अपनी बात रखने में अधिक सक्षम बन सकेंगे।

कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, बाल संसद के सदस्य, प्रधानाध्यापक अरुण कुमार समेत विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : डोबो-कपाली में कृषि भूमि के बदलते नेचर पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल, कहा- अनुसूचित क्षेत्र की संवैधानिक व्यवस्था से हो रहा खिलवाड़


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जमशेदपुर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग चिंतित, विजय आनंद मूनका ने मुख्यमंत्री से मांगी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था

बैंक डकैती, चोरी, छिनतई, मारपीट और गोलीबारी जैसी घटनाओं पर जताई चिंता त्योहार एवं शादी के सीजन को देखते हुए बाजारों में अतिरिक्त पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की मांग…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो में बन रहे फ्लाईओवर के निर्माण कार्य पर विधायक सरयू राय का तंज, कहा-गाड़ी के आगे घोड़ा रख दिया, ऐसे कैसे चलेगा विकास का काम

वन विभाग की अनुमति के बिना हो रहा मानगो फ्लाइओवर का काम पायल सिनेमा के पास वन विभाग की जमीन पर बना दिया गया है रैंप सड़क हुई संकरी, रोज…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time