Jhargram : भीड़ में मां से बिछड़ा मासूम, पुलिस की तत्परता से कुछ ही देर में मिला, ‘सेवा सेतु अभियान’ के दौरान हुई वारदात

झाड़ग्राम : जनकल्याण शिविर में उमड़ी भारी भीड़ के बीच मां से बिछड़े मासूम को लेकर शुक्रवार को कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। बच्चे के अचानक गायब होने की सूचना मिलते ही गोपिबल्लभपुर थाना पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिसकर्मियों ने शिविर परिसर के अलग-अलग हिस्सों में तलाश शुरू की और कुछ ही देर में बच्चे को सुरक्षित खोजकर उसकी मां के पास पहुंचा दिया। मासूम को सकुशल पाकर परिवार ने राहत की सांस ली। घटना गोपिबल्लभपुर-1 ब्लॉक के छातिनाशोल ब्लॉक कार्यालय परिसर में आयोजित ‘सेवा सेतु अभियान’ के जनकल्याण शिविर के दौरान हुई। शुक्रवार सुबह से ही शिविर में ब्लॉक के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी लेने के साथ लोगों को मौके पर ही आवेदन जमा करने की सुविधा भी दी जा रही थी। भीड़ को देखते हुए गोपिबल्लभपुर थाने की ओर से अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह, बीडीओ प्रसून कुमार प्रामाणिक और संयुक्त बीडीओ सुशांत कुंडू समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने शिविर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विभिन्न सेवा केंद्रों का जायजा लेने के साथ लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
इसी दौरान बच्चे के लापता होने की खबर मिलने पर पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला। तलाश के बाद बच्चे के मिलने पर शिविर में मौजूद लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : आदिवासी गांव में लगा कानूनी जागरूकता शिविर, न्यायाधीश ने दी अधिकारों की जानकारी 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : झाड़ग्राम में दुर्गा पूजा में टाइट रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, ‘दुर्गा सुरक्षा स्क्वाड’ का हुआऔपचारिक शुभारंभ

झाड़ग्राम : दुर्गापूजा के दौरान महिलाओं की सुरक्षा को लेकर झाड़ग्राम जिला पुलिस ने कमर कस ली है। पूजा के दौरान महिलाओं को सुरक्षित और निडर माहौल देने के उद्देश्य…

Spread the love

Jamshedpur : कलश स्थापना के साथ 11 अक्टूबर से  शुरू होगा दुर्गोत्सव, पूजा को लेकर पुलिस-पूजा समितियों की बैठक, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर जोर, 21 को विसर्जन पर बनी सहमति

जमशेदपुर : दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय में सिटी एसपी ललित मीणा की अध्यक्षता में जमशेदपुर केंद्रीय दुर्गा पूजा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time