Potka : रंभा कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

पोटका : रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह परिसर में सदर अस्पताल के सहयोग से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सदर अस्पताल के डॉ. दीपक कुमार गिरी एवं डॉ. स्मिता हेम्ब्रम ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, मानसिक विकारों के लक्षण, बचाव एवं उपचार की जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। अतिथियों का अंगवस्त्र एवं भेंट देकर स्वागत किया गया। सदर अस्पताल द्वारा प्रकाशित जागरूकता पत्रक का विमोचन भी किया गया। डॉ. गिरी ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य का प्रभाव व्यक्ति के सामाजिक एवं व्यावसायिक जीवन पर पड़ता है। डॉ. स्मिता ने मॉक टेस्ट एवं फीडबैक सत्र आयोजित किया। प्रतियोगिता में सौरव कुमार प्रथम, मेहताब आलम द्वितीय और अनीशा तिवारी तृतीय रहे। विजेताओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम की सफाई व्यवस्था को लेकर अपर नगर आयुक्त पर किया सीधा हमला, नगर निगम कार्यालय के बगल में कचरा गिराने की दी चेतावनी 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : झामुमो नेता जितेंद्र सिंह के जन्म दिन पर मां का आशीर्वाद फाउंडेशन ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, 65 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह

जमशेदपुर : झामुमो नेता जितेंद्र सिंह के जन्म दिन पर बृहस्पतिवार को मां का आशीर्वाद फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में ग्रामीण क्षेत्र के…

Spread the love

Potka : जन-जन तक पहुंच रहा डालसा, ग्रामीणों को मिल रही कानूनी जानकारी

पोटका : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर डालसा की मोबाइल वैन हाथीबिंधा पंचायत पहुंची। मध्य विद्यालय बांधडीह एवं बनगोड़ा गांव में अधिवक्ता…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time