Jamshedpur : भारतीय नौ सेना के वेटरन स्पोर्ट फैसिलिटी के वार्षिक आम सभा में शामिल होने झारखण्ड के स्टेट कोऑर्डिनेटर सुशील कुमार सिंह विशाखापत्तनम रवाना

जमशेदपुर : पूर्व सैनिक सेवा परिषद में लम्बे समय से सक्रिय जिम्मेदारी निभाने वाले सुशील कुमार सिंह को कमांड रेजिमेंटल सिस्टम ऑफिस (नार्थ ईस्ट) कोलकत्ता के द्वारा झारखण्ड का स्टेट कोऑर्डिनेटर बनाया गया। इस बर्ष वेटरन स्पोर्ट फैसिलिटी (नौ सेना) का 16वाँ बार्षिक आम सभा विशाखापत्तनम में होने वाला है। जिसमें सभी राज्यों के एक एक प्रतिनिधि शामिल होंगे। आज सुबह झारखण्ड के प्रतिनिधि के रूप में पूर्व नौसैनिक सुशील कुमार सिंह राँची प्रस्थान किये। जिन्हें पारडीह काली मंदिर पर विदा करने पूर्व सैनिक दिनेश सिंह सतनाम सिंह रजत डे राकेश शर्मा के साथ साथ जय हो टीम के सम्मानित सदस्य जय प्रकाश नारायण पाठक महेश जोशी एवं रमेश बानरा उपस्थित थे। जबकि राँची एयर पोर्ट पर सार्जेंट राजू उपाध्याय ने स्वागत और विदाई दी। झारखण्ड स्टेट कोऑर्डिनेटर सुशील कुमार सिंह राँची से हैदराबाद के रास्ते विशाखापत्तनम प्रस्थान किये। आज वायु सेना दिवस के दिन हवाई सफर काफ़ी खाश रहा क्योंकि झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा जी भी उसी फ्लाइट में सफर किये। विशाखापत्तनम बार्षिक आम सभा में झारखण्ड के पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों की समस्याओं पर चर्चा होगा।
यह खुशी की बात है कि भारतीय सेनाएं सेवानिवृति के बाद भी अपने सैनिकों का विशेष ख्याल रखती हैं।इस तरह का मीटिंग कार्यरत एवं सेवानिवृत्त सैनिकों के बीच बेहतर तालमेल बनाने एवं उन्हें राष्ट्र की सुरक्षा हेतु मुख्य धारा से जोड़े रखने में सहयोगी की भूमिका निभाता है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो में श्री अग्रसेन जयंती पर गूंजे जयकारे, ‘फिल्मी चक्कर’ ने बांधा समां


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : झामुमो नेता जितेंद्र सिंह के जन्म दिन पर मां का आशीर्वाद फाउंडेशन ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, 65 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह

जमशेदपुर : झामुमो नेता जितेंद्र सिंह के जन्म दिन पर बृहस्पतिवार को मां का आशीर्वाद फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में ग्रामीण क्षेत्र के…

Spread the love

Potka : जन-जन तक पहुंच रहा डालसा, ग्रामीणों को मिल रही कानूनी जानकारी

पोटका : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर डालसा की मोबाइल वैन हाथीबिंधा पंचायत पहुंची। मध्य विद्यालय बांधडीह एवं बनगोड़ा गांव में अधिवक्ता…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time