Jadugoda : आदिवासी भूमिज समाज का विददिरि झंडा दिवस 12 को

बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने का लिया निर्णय

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा स्थित सोहदा गांव के फुटबॉल मैदान में मंगलवार को आदिवासी भूमिज समाज की बैठक हुई.  जिसमें आगामी 12 फरवरी को आयोजित विददिरि झंडा दिवस को लेकर चर्चा की गई. इस दौरान सभी ने आयोजन को सफल बनाने के निर्णय लिया. इसके लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया. जिसमें भोजन व्यवस्था समिति, स्वागत समिति,  सांस्कृतिक टीमों का रजिस्ट्रेशन समिति, मंच संचालन समिति और ऑल ओवर वालंटियर बनाने का निर्णय लिया गया. बैठक के बाद आयोजक सिदेश्वर सरदार ने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 85 लोगों को अलग-अलग काम की जिम्मेदारी सौंपी गई है. विददिरि झंडा दिवस को लेकर अंतिम बैठक 10 फरवरी को होगी. उन्होंने जानकारी दी कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रतिभागी सांस्कृतिक टीमों को तीन दिन पूर्व अपनी टीम और गांवता के नाम समितियां में देना होगा.

इसे भी पढ़ें : Potka: राशन की मांग को लेकर सैकड़ो कार्ड धारीयों ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष किया जोरदार प्रदर्शन

बैठक में यह रहे शामिल

बैठक में आदिवासी भूमिज- समाज सलाहकार समिति सदस्य सिद्धेश्वर सरदार, विभीषण सरदार, हेमंत भूमिज, सुरेश सरदार, गौरी सरदार, सुभाष सरदार कालीचरण सिंह, मनमत सिंह, मोनका सिंह, अनिमा सिंह, जयंती सिंह, मिथिला सिंह, लखविंदर सरदार, नेपाल कुमार सिंह ,आदि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Potka:  माताजी आश्रम में 9 से 12 मार्च तक रामकृष्ण जयंती सह वार्षिक उत्सव का होगा आयोजन

Spread the love

Related Posts

वर्ल्ड फोटोग्राफी डे पर वरिष्ठ फोटोग्राफरों का सम्मान

जमशेदपुर । फोटोग्राफर सोसायटी ऑफ झारखंड की ओर से बुधवार को वर्ल्ड फोटोग्राफी डे के अवसर पर बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर…

Spread the love

Jamshedpur : डीएमएफटी, नीति आयोग, सांसद- विधायक मद की योजनाओं की समीक्षा,  लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का डीसी ने दिया निर्देश

जमशेदपुर : उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला विकास, जिला योजना एवं जिला ग्रामीण विकास शाखा अंतर्गत विभिन्न मदों से संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time