Jamshedpur : मंत्री इरफान अंसारी का बयान धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति असंवेदनशील : अप्पू तिवारी

जमशेदपुर : आजसू पार्टी के जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी के उस बयान पर आपत्ति जताई है, जिसमें डांडिया कार्यक्रमों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग करने वाले हिंदूवादी संगठनों के विरुद्ध जिला प्रशासन एवं वरीय अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की गई है।

अप्पू तिवारी ने कहा कि डांडिया जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों की परंपरा, आस्था और आयोजन संबंधी नियमों को लेकर समाज में चर्चा होना स्वाभाविक है। यदि कुछ हिंदूवादी संगठन ऐसे आयोजनों की धार्मिक मर्यादा बनाए रखने की मांग कर रहे हैं, तो उनकी बात को सुने बिना उन्हें गलत ठहराना उचित नहीं है। उन्होंने ऐसे कार्यकर्ताओं को बधाई दी, जो सनातन धर्म की परंपराओं और मान्यताओं के संरक्षण के लिए सक्रिय हैं।

उन्होंने कहा कि मंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से अपेक्षा की जाती है कि वे संवेदनशील विषयों पर संयमित भाषा का प्रयोग करें और सभी समुदायों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें। किसी भी पक्ष की मांग पर प्रशासनिक कार्रवाई की बात कहने से पहले पूरे मामले को निष्पक्षता से समझना आवश्यक है।

अप्पू तिवारी ने इरफान अंसारी के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि झारखंड सरकार में मंत्री की भूमिका जनहित के मुद्दों का समाधान करना है, न कि धार्मिक विवादों को और अधिक बढ़ाना। उन्होंने व्यंग्यात्मक टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि मंत्री इसी प्रकार के विवादित बयानों से सुर्खियों में रहना चाहते हैं, तो यह जनहित की राजनीति के लिए उचित संदेश नहीं है।

उन्होंने जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष समीक्षा की जाए और यदि किसी भी पक्ष की ओर से कानून का उल्लंघन हुआ है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही, उन्होंने राज्य सरकार से मंत्री के बयान पर स्पष्टीकरण लेने की मांग की।

अप्पू तिवारी ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं होती और धार्मिक भावनाओं से जुड़े मुद्दों पर दोहरा रवैया अपनाया जाता है, तो आजसू पार्टी के स्तर पर लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक दायरे में चरणबद्ध आंदोलन करने पर विचार किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू धर्म के संरक्षण का सबसे बड़ा काम किया, धर्म परिवर्तन करने से निहित स्वार्थों की पूर्ति अब नहीं हो सकेगी : सरयू राय


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : आशियाना अनंतरा के पंडाल का खुला पट, महानवमी को होगा डांडिया नाइट

जमशेदपुर : मानगो एन एच 33 स्थित आशियाना अनंतरा सोसाइटी के पंडाल का विधिवत उद्घाटन मानगो के अंचलाधिकारी बृजेश श्रीवास्तव एवं घाटशिला के अंचलाधिकारी पवन कुमार ने संयुक्त रूप से…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, चार आरोपी गिरफ्तार; दो लोडेड हथियार समेत भारी मात्रा में कारतूस बरामद

दुर्गापूजा के दौरान हत्या, डकैती और फायरिंग कर कारोबारियों में दहशत फैलाने की थी योजना, बिहार से शूटर बुलाने का खुलासा; भुवनेश्वर में बिल्डर की सुपारी लेकर हत्या करने की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time