जादूगोड़ा : दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से टाटानगर-खड़गपुर रेलखंड पर स्थित राखा माइंस रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बीच स्वच्छता को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जनसंवाद कार्यक्रम एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान सहायक परिचालन पदाधिकारी कौशिक पात्रों ने यात्रियों को स्टेशन और ट्रेनों में साफ-सफाई बनाए रखने के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान कौशिक पात्रों ने यात्रियों से अपील की कि वे गुटखा खाकर इधर-उधर न थूकें और न ही स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाएं। उन्होंने स्टेशन पर रखे विभिन्न रंगों के डस्टबिन का सही उपयोग करने तथा रेलवे परिसर को स्वच्छ रखने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि रेलवे व्यवस्था को बेहतर बनाने में साफ-सफाई की महत्वपूर्ण भूमिका है। यात्रियों के सहयोग से ही स्टेशन और ट्रेनों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखा जा सकता है। उन्होंने यात्रियों को रेलवे से संबंधित शिकायतों, सुरक्षा संबंधी जरूरतों तथा अन्य सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 139 का उपयोग करने की जानकारी भी दी, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता प्राप्त की जा सके।
इस दौरान अधिकारियों ने यात्रियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और रेलवे सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी प्राप्त किए। कार्यक्रम में स्टेशन प्रबंधक डी. कुमार और ए.के. निराला सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बिरसानगर में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते तीन युवक गिरफ्तार, 5.07 ग्राम मादक पदार्थ बरामद
There is no ads to display, Please add some

















































