
समस्याओं से कराया अवगत, समाधान की उठाई मांग
जादूगोड़ा : यूसिल अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ बागजाता माइंस के नव निर्वाचित सह सचिव शंखो मुर्मू की अगुवाई में कार्यकारणी सदस्यों ने मंगलवार को बागजाता यूनिट के खान प्रबंधक रोहित कुमार से मुलाकात की. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने संघ की समस्याओं को रखा व उसके समाधान की लेकर चर्चा की. जवाब में खान प्रबंधन ने संघ की समस्याओं पर गौर करने का आश्वासन दिया ताकि प्रबंधन व संघ के बीच विश्वास बना रहे, तभी जाकर कंपनी के विकास की गति देने में मदद मिलेगी. खान प्रबंधक से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में संघ के फागू मुर्म, दसमत मुर्मू, मंगल हांसदा, करण मुर्मू, कमल चरण हांसदा, बादूज मार्डी, रामी हेंब्रम, दसरथ मार्डी, चारु चंद्र मार्डी, हरि पदो सोरेन व सरकार सोरेन शामिल थे.
इसे भी पढ़ें : Jadugoda : आदिवासी भूमिज समाज का विददिरि झंडा दिवस 12 को