Jadugora : जनजातीय गौरव दिवस पर सीआरपीएफ जादूगोड़ा में बिरसा मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि, डीआईजी ने किया माल्यार्पण

जादूगोड़ा : जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आज रविवार को ग्रुप केन्द्र एवं रेंज, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सासपुर (जादूगोड़ा) में महान जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर ग्रुप केन्द्र एवं रेंज, सीआरपीएफ जमशेदपुर के पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ. जयदेव केसरी ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों को भगवान बिरसा मुंडा के प्रेरणादायी जीवन, संघर्ष, अदम्य साहस, नेतृत्व क्षमता तथा देश और समाज के प्रति उनके अतुलनीय योगदान से अवगत कराया गया। उनके द्वारा जनजातीय समाज के अधिकारों, सम्मान, स्वाभिमान एवं सांस्कृतिक पहचान की रक्षा के लिए किए गए संघर्ष को विशेष रूप से स्मरण किया गया।

भगवान बिरसा मुंडा ने अत्यंत कम आयु में अपने असाधारण नेतृत्व, दृढ़ संकल्प और संघर्षशील व्यक्तित्व से जनजातीय समाज में नई चेतना एवं जागरूकता का संचार किया।

इसे भी पढ़ें : Jadugora :  हितकू में धूमधाम से मनी धरती आबा बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, 26 साल बाद भी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Muri : बांसारुली पंचायत भवन में मनाई गई बिरसा जयंती, उनके संघर्ष और सिद्धांतों को किया गया याद

मुरी : 15 नवंबर को बांसारुली पंचायत के पंचायत भवन में नागरिक अधिकार सुरक्षा मंच की ओर से बिरसा जयंती का आयोजन किया गया। इसमें मंच के अध्यक्ष महेश्वर मंडल…

Spread the love

Jhargram : जनजातीय समुदाय के अधिकारों की रक्षा सरकार की जिम्मेदारी : शुभेंदु अधिकारी

जनजातीय गौरव दिवस पर मुख्यमंत्री की बेल पहाड़ी में सभा झाड़ग्राम : जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर रविवार को झाड़ग्राम जिले के बेलपहाड़ी स्थित साहाड़ी फुटबॉल मैदान में आयोजित…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time