Jamshedpur : संगठन में नई जान फूंकने के लिए आजसू पार्टी तैयारियों में जुटा

कोल्हान प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम को लेकर निर्मल गेस्ट हाउस में हुई बैठक

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम,पश्चिम सिंहभूम एवं सरायकेला खरसावां जिला में आजसू पार्टी को मजबूत करने एवं संगठन विस्तार के मध्य नजर  कोल्हान प्रमंडल स्तरीय बैठक को लेकर एक बैठक निर्मल गेस्ट हाउस में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने किया. बताया गया कि जल्द ही प्रमंडलीय संगठनात्मक दलमा हिल में आयोजित की जाएगी. जिसमें आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे. तिथि की घोषणा जल्द ही की जाएगी. इसके अलावे तीनों जिले के केंद्रीय पदाधिकारी एवं सदस्य, जिला पदाधिकारी एवं सदस्य, नगर पदाधिकारी एवं सदस्य, प्रखंड पदाधिकारी एवं सदस्य, जिला परिषद अध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य, प्रखंड प्रमुख एवं अन्य वरिष्ठ नेता उक्त बैठक में शिरकत करेंगे. केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने कहा कि बैठक में प्रमुख रूप से कार्य करने वाले पदाधिकारियों को टास्क दिया जाएगा जो निम्नलिखित बिंदुओं पर कार्य करेंगे,  जो निम्न प्रकार है.

इसे भी पढ़ें : Breaking News: धतकीडीह में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कमरे का सामान जलकर हुआ खाक

इस एजेंडे पर काम करेगी पार्टी

ग्राम संगठन का गठन करना. इसके तहत संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी, महिला इकाई की मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर रणनीति तैयार करना पार्टी की पहली प्राथमिकता होगी. युवाओं को पार्टी से जोड़ने और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने कं लिए युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित करना. नगर इकाई के आगामी चुनावों को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा. डिजिटल प्रचार-प्रसार को और प्रभावी बनाने के उपायों पर चर्चा करना तथा सोशल मीडिया टीम को सशक्त बनाना. रामचंद्र सहिस ने कहा कि सभी से आग्रह है कि वे अपने-अपने जिलें  के अंतर्गत आने वाले सभी पदाधिकारियों को बैठक में शामिल होने की सूचना दें और उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करें. इसके लिए पूर्वी सिंहभूम जिला समिति अपनी बैठक और तैयारी को लेकर सक्रिय रूप से कार्य प्रारंभ करे और कार्यक्रम को सफल बनाने का कार्य करें.

इसे भी पढ़ें : Breaking News: पोटका में दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में पांच लोग घायल,दो की स्थिति गंभीर

बैठक में यह रहे मौजूद

बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय सचिव चंद्रगुप्त सिंह, डोमन चंद्र टुडू, संजय मालाकार, अप्पू तिवारी, ललन झा, चंद्रेश्वर पांडेय, प्रकाश विश्वकर्मा, सचिन प्रसाद, देवाशीष चौधरी, कृतिवास मंडल, निरंजन महतो, लालित सिंह, तनवीर आलम, परवीन प्रसाद, हेमंत पाठक, कामेश्वर प्रसाद, साहेब बागची,  लक्ष्मण बाग, शेखर सहिस समेत अन्य मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें : Road Accident : बाइक सवार ने चार स्कूली छात्राओं को मारी टक्कर, चारों की हालत गंभीर

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 27.24 लाख की लागत से जमशेदपुर पूर्वी के बस्ती क्षेत्र और खेल के मैदान होंगे रोशन, हाई मास्ट लाइट अधिष्ठापन कार्य का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया शिलान्यास

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में विधायक पूर्णिमा साहू…

Spread the love

Jamshedpur : असम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कुलवंत सिंह बंटी ने दिलीप सैकिया को दी बधाई, हेमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में विकास के नए युग का जताया विश्वास

जमशेदपुर :  भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने झारखंड के पूर्व प्रभारी एवं असम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें ऐतिहासिक जीत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time