धनबाद : गैंग्स्टर प्रिंस खान के चार गुर्गे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से चार सुतली बम, चार गोली व एक देसी कट्टा बरामद किया गया है. डीएसपी विधि व्यवस्था नौशाद आलम ने बैंक मोड़ थाना में संवाददाता सम्मेलन में बताया कि एसएसपी को गुप्त सुचना मिली थी कि कुछ अपराधी बैंक मोड़ थाना क्षेत्र में एकत्रित होकर अपराध करने की योजना बना रहे हैं. एसएसपी के निर्देश पर छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल ज़ब पहुंची तो 10-12 युवक पुलिस को देखकर भागने लगे. इस दौरान पुलिस ने दौड़ाकर चार युवकों को गिरफ्तार किया. बाकी युवक भागने में सफल रहे.
इसे भी पढ़ें : Chakulia : ध्यान फाउंडेशन की गौशाला में जैविक खाद उत्पादन संयंत्र का उद्घाटन 6 को
गिरफ्तार युवकों का है आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्त में वासेपुर आजाद आलम मटकुरिया क्षेत्र अंतर्गत निवासी गोलू रवानी, मटकुरिया चेक पोस्ट का रहनेवाला सोनू कुमार नायक और करकेंद बाजार का रहनेवाला सचिन यादव शामिल है. डीएसपी ने बताया कि सभी का आपराधिक इतिहास है. आजाद पर पांच, गोलू पर एक और सचिन तथा सोनू पर तीन-तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं. उन्होंने बताया ये सभी प्रिंस खान के गुर्गे हैं तथा उसके लिए काम करते हैं. क्षेत्र में बमबाजी कर दहशत फैलाने की इनकी योजना थी.
इसे भी पढ़ें : Bokaro : गर्मी की दस्तक के साथ ही BSL के आवासीय क्षेत्र में जल संकट की आहट, अवैध कनेक्शन को जिम्मेदार ठहरा रहे लोग





















































