जमशेदपुर: पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार का एक पत्र पंचायत में खलबली मचा दिया है. पत्र में उपभोक्ताओं से जल कर वसूलने की बात कही गई है. वह भी वर्ष 2019 से प्रति माह एक सौ रुपये के हिसाब से जल कर वसूलने का उल्लेख है. जिसको लेकर राजनीति गरमा गई है. वहीं उपभोक्ताओं में जबरदस्त नाराजगी है. लोगों ने बताया कि पेयजल आपूर्ति में खामियां एक नहीं अनेक है. विभाग खामियों को दूर करने पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है. सड़क पर पाइप लाइन का पानी सालों भर बहता रहता है. लोग हजारों रुपये देकर पानी का कनेक्शन लेने को बाध्य है.
इसे भी पढ़ेः Drinking Water: पानी को लेकर सत्ताधारी दलों के नेताओं का बयान हास्यास्पद – विश्वकर्मा
ऐसे में यह बेतुका चिट्ठी उपभोक्ताओं के गुस्से को बढ़ाने के लिए पर्याप्त है. पानी की समस्याओं को लेकर सत्ता और विपक्ष दोनों दलों के स्थानीय नेताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी है. विदित हो कि पूर्व में बारीगोड़ा , गदड़ा , राहरगोड़ा , बामनगोडा , सरजमदा में स्थानीय लोगों ने हर क्षेत्र में पानी पर पंचायत कार्यक्रम कर आंदोलन छेड़ा था फलस्वरूप कर वसूलने पर रोक लगा था. लेकिन जलापूर्ति में व्याप्त खामियों को पूर्ण रूप से दूर नहीं किया गया.
There is no ads to display, Please add some



















































