BREAKING : दुगनी में चावल लदे ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार मजदूर हुआ घायल

गम्हरिया : सरायकेला-कांड्रा मुख्यमार्ग पर दुगनी में गुरूवार की शाम चावल लदा ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार मजदूर घायल हो गया. इसकी सूचना पाकर पहुंचे भाजपा नेता रंजीत बारिक ने घायल को सदर अस्पताल भिजवाया. जानकारी के अनुसार सरायकेला भंडारीसाय निवासी रवि महतो ड्यूटी छुट्टी होने के बाद साइकिल से घर जा रहा था. इसी दौरान कोलाबिरा की ओर से आ रहे चावल लदे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. उक्त घटना में वह घायल हो गया. वहीं स्थानीय लोगों ने वाहन को पकड़ लिया. घटना की जानकारी स्थानीय थाने की पुलिस को दी गई.

काफी देर तक सड़क पर पड़ा मजदूर
घटना स्थल पर पड़ा मजदूर

घटना के बाद काफी देर तक मजदूर  सड़क पर पड़ा रहा. उसके सिर में चोट लगी है. दूसरी ओर स्थानीय लोग ट्रक चालक को घेरकर खड़े रहे. जिससे वह भाग नहीं पाए. देर रात मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है.

इसे भी पढ़ें : Patamada : बाघ के भय से दहशत में ग्रामीण, वन विभाग सक्रिय

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora  : ‘जल, जंगल, जमीन’ की रक्षा का संकल्प; हूल महा दिवस पर गूंजा वीर शहीदों का जयकारा

    बहरागोड़ा :आदिवासी अस्मिता और स्वाधीनता के प्रतीक ‘संथाल हूल’ के अमर नायकों को याद करते हुए मंगलवार को बहरागोड़ा के सिद्धू-कान्हू-बिरसा जाहेर गाड़ परिसर में हूल महा दिवस पूरी श्रद्धा…

    Spread the love

    Bahragora : राष्ट्रभक्ति और प्रेरणा का केंद्र बना खण्डामौदा विद्यालय: सेनानी तारापद सारंगी की 124वीं जयंती पर जुटे दिग्गज

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खण्डामौदा प्लस टू उच्च विद्यालय में मंगलवार को महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय तारापद सारंगी की 124वीं जयंती पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time