Patamada : बाघ के भय से दहशत में ग्रामीण, वन विभाग सक्रिय

पटमदा : दलमा के जंगलों में घूम रहे बाघ के भय से बोड़ाम थाना क्षेत्र के बेलडीह पंचायत में पद चिन्ह देखकर भय का माहौल बना हुआ है.  गुरुवार की सुबह जारकी एवं गोबरलाद टोला में मिले पंजे के निशान से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचित कर दिया है.  वन विभाग की टीम ने सुबह ही मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों का अनुमान है कि पिछले दिनों चांडिल के तनकोचा जंगल में मवेशियों का शिकार करने के बाद बाघ का भय बना है.  जो अचानक बुधवार की शाम से ही बोड़ाम क्षेत्र में आ गया है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पिछले फिल्म की सफलता के बाद एक और पारिवारिक फिल्म ‘बड़की भाभी’ लेकर आ रहा है फीलमची

दूसरी ओर पटमदा की गोबरघुसी पंचायत के अंतर्गत आने वाले जंगलों में बाघ के भय से लकड़ी चुनने कोई नहीं जा रहा है.  खासकर जंगल में लकड़ी काटने वाली महिलाएं , मवेशी चराने वाले लोग, जंगल जाने वाले चरवाहों एवं रास्ते से गुजरने वालें आम लोगों ने अब खुद की सुरक्षा के साथ-साथ बाघ को भगाने के लिए तीर धनुष का सहारा लेना शुरू कर दिया है.  जंगल क्षेत्र के लोगों को तीर धनुष के साथ आसानी से देखा जा सकता हैं.  बेलडीह पंचायत के पसंस प्रतिनिधि प्रबोध कुमार महतो ने स्थानीय लोगों से सावधान रहने की अपील की है. वहीं लोगों को जागरूक करते हुए बच्चों और पशुधन को सुरक्षित रखने की अपील की है.

इसे भी पढ़ें : Deoghar : संताल परगना में राजद बनेगा सबसे मजबूत राजनीतिक दल : संजय भारद्वाज


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटा मोटर्स में बोनस समझौते से खुश कर्मचारियों ने पेंट फैक्ट्री में अध्यक्ष व महामंत्री का किया जोरदार स्वागत

जमशेदपुर : ऐतिहासिक बोनस समझौता के खुशी में टाटा मोटर्स के पेंट फैक्ट्री में एक अभिनंदन समारोह आयोजित की गई। जिसमें टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद,…

Spread the love

Jamshedpur : अधिवक्ता अनुराधा चौधरी का निधन, बार कौंसिल व बार एसोसिएशन ने जताया शोक

जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन की वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती अनुराधा चौधरी का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन पर झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time