Baharagora : विद्यार्थियों ने संत रविदास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई

बहरागोड़ा : बुधवार को बहरागोड़ा के ईचड़ाशोल में स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर संत कवि रविदास जी की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. कार्यक्रम का प्रारंभ प्रातः कालीन वंदना सभा में संत रविदास का चित्र स्थापित कर किया गया. भारत माता, सरना माता एवं ॐ के चित्रों के साथ-साथ संत रविदास जी के चित्र पर पुष्पार्चन, दीपार्चन एवं माल्यार्पण किया गया .

इसे भी पढ़ें : Chakulia : पिक अप वैन ने बाइक को मारी टक्कर, तीन युवक घायल, दो रेफर

जीवनी विस्तार पूर्वक विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया

विद्यालय के सह प्रधानाचार्य हरिहर माईति ने संत रविदास जयंती मनाने के उद्देश्य एवं उनकी जीवनी विस्तार पूर्वक विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत करते हुए कहा कि संत रविदास माता गंगा के अनन्य भक्त थे. उनको “मन चंगा तो कठौती में गंगा” बात पर अटूट विश्वास था. उन्होंने गंगा स्नान से बढ़कर अपने कर्म को महत्व दिया.  इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक असीम कुमार के साथ शिशु भारती के कई विद्यार्थी ने संत रविदास जी की जीवन गाथा पर प्रकाश डाला. मौके पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक सनत कुमार कुंडू , पार्थ सारथी साउ , प्रदीप कुमार साउ, सुशांत कुमार गिरि, कल्याणी पंडा व विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Gua : नोवामुंडी कॉलेज में संत रविदास की 648वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सात वर्ष पहले बनी पानी टंकी में अब तक नहीं हुआ पेयजल कनेक्शन, विधायक सरयू राय ने किया निरीक्षण

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बुधवार को मानगो पेयजल परियजोना के अंतर्गत निर्मित बालीगुमा पानी टंकी का निरीक्षण किया। यह टंकी बीते 7 वर्षों से बन…

Spread the love

Jamshedpur : धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित का जन्मदिन 14-15 को, तैयारियों में जुटे फैन पप्पु सरदार

जमशेदपुर :  हर साल की तरह इस साल भी धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित का जन्मदिन 14 और 15 मई 2026 (गुरूवार और शुक्रवार) को साकची बाजार हंडी लाईन स्थित…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time