Potka : भगवान को पाने के लिए धन-दौलत की आवश्यकता नहीं : श्याम सुंदर चक्रवर्ती 

मुहुलडीहा गांव में आयोजित भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का तीसरा दिन
पोटका : मुहुलडीहा गांव में आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन महाराजा श्याम सुंदर चक्रवर्ती ने सुकदेव गोस्वामी की कथा, चतुश्लोकी भागवत, कपिल जी का उपदेश, शिव पार्वती की कथा, ध्रुव चरित्र पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि भगवान को पाने के लिए धन-दौलत, ज्ञान, बुद्धि, जाति, कुल गोत्र, पांडित्य की आवश्यकता नहीं है. सिर्फ प्रेम और भक्ति से भगवान प्राप्त होते हैं. बालक ध्रुव पांच वर्ष के उम्र में ही प्रेम और भक्ति के माध्यम से भगवान को प्राप्त किए थे. कहने का तात्पर्य है हमलोग सांसारिक जीवन में व्यस्त रहकर अपने संस्कारों से भक्ति, ज्ञान, कर्म, ध्यान, सेवा,  तपस्या, गुरु की शरण आदि से दूर हट रहे हैं. इसे कायम रखना हमारा कर्त्तव्य है. कथा स्थल में भागवत प्रेमी भारी संख्या पहुंचे. कथा में सभी भक्त मंडलियों को सुचारू रूप से बैठने एवं समुचित व्यवस्था करने के लिए गांव के  श्रीकांत मंडल, सजल मंडल, सुमन मंडल वाणिज्य गोप, सौरभ मंडल, दुलाल मंडल, विधान मंडल, बिल्टू मंडल, अचिंत मंडल, स्नेहा मंडल, माधवी मंडल, अमृता खंडवाला वर्षा मंडल, भद्रा मंडल, मौसमी मंडल,रिंकू मंडल, काकुली मंडल,  दीपेन मंडल,  आदि की मुख्य भूमिका रही.

There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटा मोटर्स में बोनस समझौते से खुश कर्मचारियों ने पेंट फैक्ट्री में अध्यक्ष व महामंत्री का किया जोरदार स्वागत

जमशेदपुर : ऐतिहासिक बोनस समझौता के खुशी में टाटा मोटर्स के पेंट फैक्ट्री में एक अभिनंदन समारोह आयोजित की गई। जिसमें टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद,…

Spread the love

Jamshedpur : अधिवक्ता अनुराधा चौधरी का निधन, बार कौंसिल व बार एसोसिएशन ने जताया शोक

जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन की वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती अनुराधा चौधरी का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन पर झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time