टाटा मोटर्स में क्लोजर , अगले 1 जनवरी तक बंद रहेगा प्लांट 

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट 28 दिसंबर से लेकर नये साल में 1 जनवरी तक बंद रहेगा। सूत्रों ने बताया कि कंपनी की ओर से सर्कुलर जारी कर सूचना दी गई है कि 28 , 30 एवं 31 दिसंबर को ब्लॉक क्लोजर रहेगा। जबकि 1 जनवरी को अवकाश रहेगा। जिसके बदले में कर्मचारियों से बाद में काम लिया जाएगा।‌ 1 जनवरी नये साल के पहले दिन उत्साह और उमंग के बीच पिकनिक आदि का दौर चलता है। फलस्वरूप कंपनी प्रबंधन ने कर्मचारियों के भावनाओं का ख्याल करते हुए 1 जनवरी को अवकाश का निर्णय लिया है। एक जनवरी को अवकाश की सूचना से मजदूरों में खुशी एवं उत्साह है।

इसे भी पढ़ें :सरकारी अस्पतालों में निजी क्षेत्र के विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा लेगा स्वास्थ्य विभाग

टाटा मोटर्स में पर्मानेंट होने वालों का लिस्ट हुआ जारी

नये साल से ठीक पूर्व शुक्रवार को अस्थाई कर्मचारियों को पर्मानेंट किए जाने की सूचना एवं लिस्ट जारी होने से मजदूरों में उत्साह है। बताया गया कि कुल 225 कर्मचारियों के स्थाईकरण का लिस्ट जारी हुआ है। देर शाम तक लेबर ब्यूरो में लिस्ट में नाम देखने के लिए भीड़ लगा रहा।

रतन टाटा साहब के जन्मदिन पर सुंदरकांड पाठ शनिवार को

टाटा मोटर्स यूनियन परिसर में स्वर्गीय रतन टाटा साहब के जन्मदिन के अवसर‌ पर अर्थात शनिवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शहर के गणमान्य लोग शरीक होंगे।

Spread the love

Related Posts

Gua : डीएवी नोवामुंडी के खिलाड़ियों का एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, जीते 12 पदक

गुवा :  जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कुल 12 पदक (4 स्वर्ण, 6 रजत और 2…

Spread the love

Potka : सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत, जांच करने पहुंचे सीओ

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया लैम्प्स भवन के पास सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत के बाद शनिवार को अंचलाधिकारी (सीओ) राजा राम मुंडा ने मौके पर पहुंचकर जांच…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time