सरायकेला : सरायकेला नगर क्षेत्र में झामुमो का सदस्यता अभियान शुरु करने के लिए एक बैठक का आयोजन नगर संयोजक प्रमुख शंभू आचार्य की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में हुई. जिसमें सदस्यता अभियान चलाने पर चर्चा की गई. इस दौरान तय किया गया कि सरायकेला में 5 हजार लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया जाएगा. बैठक में जिला संयोजक मंडली सदस्य सह नगर प्रभारी भोला महांती ने कहा कि झामुमो संगठन को और मजबूत करना हम सभी का दायित्व है. सभी ने तय किया कि 24 फरवरी को पुराना बस स्टैंड में शिविर लगा कर सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया जाएगा.
बैठक में यह रहे मौजूद
बैठक में सौरव साहू, केदार अग्रवाल, श्रीधर सिंहदेव, गोबिंद डोगरा, तपन कामिला, किशोर पटनायक, अभिनाश कबी, विश्वजीत कबी, अभिषेक सिंहदेव, बबलू कुमार, कृष्णा राणा, गौतम नायक, सुमन सागर पति,महेश पड़ीहारी, हेमंत सिंह, कुणाल साहू, अनिरुद्ध प्रामाणिक, मनोज कुमार सिंह, ह्रितिक कुमार साहू, मंटू आचार्य,सूरज कुमार दास, सुनील जमुदा,नदीम अकरम, खलील अहमद, आशीष सरदार, लखन मुंडरी, रितेश कुमार आचार्य, मिठू कुमार मोदक, तीले नायक सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : Chandil : कार्टून आर्ट के माध्यम से जनता को जागरुक कर रहे हैं कलाकार सौरभ
There is no ads to display, Please add some



















































