जमशेदपुर: फरवरी में महाशिवरात्रि के दिन कुंभ राशि में ग्रहों का दुर्लभ संयोग बन रहा है. इस दिन सूर्य, बुध और शनि ग्रह एकसाथ कुंभ राशि में स्थित रहकर त्रिग्रही योग बनाएंगे. साथ ही, चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे. यह संयोग 1965 के बाद पहली बार बन रहा है. इस दुर्लभ योग का प्रभाव चार राशियों पर विशेष रूप से शुभ रहेगा.
ग्रहों के शुभ प्रभाव से इन राशियों को मिलेगा लाभ
मेष राशि: महाशिवरात्रि पर मेष राशि वालों के लिए शिव जी की कृपा से धन लाभ की संभावना है. अचानक किसी स्रोत से पैसा मिल सकता है. बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है और पैतृक संपत्ति से लाभ होगा. इस दिन परिजनों के साथ रिश्ते भी मजबूत होंगे.
मिथुन राशि: त्रिग्रही योग के कारण मिथुन राशि के जातकों को अपने टैलेंट को पहचानने का मौका मिलेगा. आपको नाम और शोहरत मिल सकती है. धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और किसी बड़े आयोजन में शामिल हो सकते हैं.
सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों को पुरानी समस्याओं से राहत मिल सकती है. बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा. धन की आवक बढ़ेगी. विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा रहेगा. जीवनसाथी से मनमुटाव दूर होगा.
कुंभ राशि: इस दुर्लभ त्रिग्रही योग का सबसे ज्यादा लाभ कुंभ राशि के जातकों को होगा. घर में चल रहे विवाद सुलझेंगे. अगर घर में किसी से मनमुटाव था तो अब वह दूर होगा. कारोबारियों के लिए कोई बड़ी डील पक्की हो सकती है और सेहत भी अच्छी रहेगी.
इसे भी पढ़ें : Deoghar : महाशिवरात्रि को लेकर बाबा बैद्यनाथ व मां पार्वती मंदिर के शिखर से उतारे गए पंचशूल, होगी विशेष पूजा
There is no ads to display, Please add some



















































