आदित्यपुर : जमशेदपुर के करनडीह और एनआइटी का दौरा करने के लिए पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आदित्यपुर में लोगों का दिल जीत लिया. उन्होंने अपना प्रोटोकॉल तोड़ते हुए आकाशवाणी चौक के पास अपनी गाड़ी रुकवायी और उनकी झलक पाने के लिए रुके हुए लोगों से मिलने के लिए पहुंच गयी. इस दौरान पुलिसवाले और सुरक्षाकर्मी भी कुछ देर के लिए असहज हो गये. लेकिन हालात को संभाला गया. जनता के बीच जाकर खुद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मिली. बाहर निकलकर सड़क पर चहलकदमी की, लोगों का हाथ उठाकर अभिवादन किया और फिर वे वापस गाड़ी में बैठकर निकल गयी. उनके इस कदम ने लोगों का दिल जीत लिया. प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए राष्ट्रपति खुद जनता के बीच चली गयी और लोगों के प्रति अपना स्नेह जताया. इस दौरान लोगों ने राष्ट्रपति के सम्मान में जमकर नारे लगाए.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो पुल से नदी में छलांग लगाने जा रही महिला को राहगीरों ने बचाया, तनाव में उठाने जा रही थी घातक कदम