Adityapur : डीएवी एनआईटी में दो दिवसीय शिक्षकों के सेमिनार का शुभारंभ, 205 शिक्षक हुए शामिल

  • कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के जरिए शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर

आदित्युपर : शिक्षा के माध्यम से बच्चों में सीखने की ललक और आधुनिक सोच विकसित करने के उद्देश्य से डीएवी, सेंटर ऑफ एकेडमिक एक्सीलेंस (सीएई), नई दिल्ली के तत्वावधान में दो दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का शुभारंभ डीएवी एनआईटी आदित्यपुर, जमशेदपुर के सभागार में हुआ। इस कार्यक्रम में झारखंड एल जोन, जमशेदपुर संभाग के अंतर्गत डीएवी गुवा, डीएवी चिड़िया, डीएवी झींकपानी, डीएवी बहरागोड़ा, डीएवी नोवामुंडी एवं डीएवी एनआईटी आदित्यपुर के करीब 205 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन रीजनल ऑफिसर रेखा कुमारी ने किया। उन्होंने कहा कि डीएवी सीएई शिक्षकों को आधुनिक और बदलते शैक्षणिक परिवेश से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाया जा सके।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कपाली के डांगोडीह में बंद मकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए रीजनल ऑफिसर रेखा कुमारी ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से वर्तमान परिवेश को बदला जा सकता है। आज के बच्चों का ज्ञान स्तर पहले की तुलना में कहीं अधिक है, ऐसे में शिक्षण कार्य एक बड़ी चुनौती बन गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की भूमिका केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि वे समाज निर्माण में भी अहम योगदान देते हैं। बदलते शिक्षा तंत्र के अनुरूप शिक्षकों को भी स्वयं को लगातार अपडेट करना आवश्यक है। कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के तहत विभिन्न विषयों के शिक्षकों को अलग-अलग कक्षाओं में विभाजित कर एक्सपर्ट मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण दिया गया, जो शिक्षकों के लिए काफी शिक्षाप्रद और लाभदायक साबित हुआ।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानसिक चिंताधारा बदलने से बदलती हैं हथेली की रेखाएं मिलते हैं अपेक्षित परिणाम : डॉ सुरेश झा 

इस दो दिवसीय कार्यशाला की मॉनिटरिंग और सफल संचालन में विभिन्न डीएवी विद्यालयों के प्राचार्यों की सक्रिय भूमिका रही। डीएवी बहरागोड़ा के मुकेश कुमार, डीएवी झींकपानी के विवेकानंद घोष, डीएवी गुवा की माधवी पाण्डेय तथा डीएवी नोवामुंडी के प्रशांत कुमार भुईंया ने झारखंड एल जोन की एआरओ रेखा कुमारी के साथ मिलकर कार्यशाला की अगुआई की। कार्यक्रम की सफलता में डीएवी एनआईटी आदित्यपुर के शिक्षकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रशिक्षण देने वाले शिक्षकों में डीएवी गुवा के अंजन सेन, डीएवी चिड़िया के अभय सिन्हा और डीएवी एनआईटी की श्रीमती कैरवी का प्रदर्शन सराहनीय रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

Spread the love

Related Posts

Gua : वेल्डन फ्यूचर एकेडमी स्कूल की वंशिका साहू ने टॉपर बनकर रचा इतिहास, बड़ाजामदा थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव ने पुरस्कार देकर किया सम्मानित

सफलता का मुख्य रहस्य निरंतर प्रयास, दृढ़ इच्छाशक्ति, सही योजना और सकारात्मक मानसिकता का संयोजन है : बालेश्वर उरांव गुवा : वेल्डन फ्यूचर एकेडमी स्कूल की 25-26 वार्षिक परीक्षा में…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई में भाई बहन की पिटाई करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के रहने वाले भाई बहन का परीक्षा में कम अंक आने पर काफी पिटाई करने वाले शिक्षक प्रभात कुमार भगत को जुगसलाई पुलिस ने शनिवार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time