Adityapur: पत्नी ने रची थी पति की हत्या की साजिश, पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार

 आदित्यपुरः सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सालडीह बस्ती निवासी रतन गोराई की हत्या के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसमें मृतक की पत्नी मेनका गोराई, उसका प्रेमी राजू डे और सहयोगी गहुल तिवारी उर्फ गोलू शामिल है. पुलिस के अनुसार, मेनका गोराई का राजू डे के साथ अवैध संबंध था. इस कारण वह अपने पति रतन गोराई से छुटकारा पाना चाहती थी. उसने पहले भी कई बार अपने पति की हत्या की साजिश रची, लेकिन पुलिस की सतर्कता के कारण सफल नहीं हो सकी.

इसे भी पढ़ेः Chaibasa: पश्चिम सिंहभूम में सुरक्षाबलों और नक्सली के बीच हुई मुठभेड में दो नक्सली ढेर, एक जवान घायल

बुधवार को मीडिया को जानकारी देते हुए सरायकेला के एसडीपीओ समीर कुमार सवैंया ने बताया कि 25 जनवरी 2025 को रतन गोराई आदित्यपुर स्थित प्लास्टिक प्रीमियम कंपनी में नाइट ड्यूटी पर गए थे, लेकिन घर नहीं लौटे. उनकी पत्नी मेनका गोराई ने आदित्यपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. 26 जनवरी को रतन गोराई का शव भाटिया बस्ती ओवरब्रिज के नीचे एक नाले के पास मिला. शव पर चाकू के कई वार के निशान थे, जिससे स्पष्ट हुआ कि उनकी निर्मम हत्या की गई थी. हत्या की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था.

इसे भी पढ़ेःMahakumbh: देवघर के 5 हजार महिला-पुरुष महाकुंभ में कर रहे कल्पवास, भगदड़ के बाद जारी किया वीडियो, कहा- सभी देवघरवासी सुरक्षित

इस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के अंदर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्तों में मेनका गोराई (मृतक की पत्नी), उम्र 40 वर्ष, राजू डे, उम्र 41 वर्ष और गहुल तिवारी उर्फ गोलू, उम्र 24 वर्ष शामिल है. पुलिस ने अपराध में उपयोग किए गए सामानों में चाकू (खुखरी), जिससे हत्या की गई, गला घोंटने में इस्तेमाल किया गया भगवा रंग का गमछा, घटना के समय उपयोग में लिया गया 6 बीयर का केन, मृतक का टूटा हुआ मोबाइल फोन, विभिन्न कंपनियों के 02 मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या जेएच05डीए-0994 बरामद किया है.  गिरफ्तार अभियुक्तों को  न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और अन्य संभावित साजिशकर्ताओं की भी तलाश जारी है.

छापामारी दल में ये थे शामिल

पुलिस की छापामारी दल के सदस्यों में सरायकेला एसडीपीओ समीर सवैया, आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह, पीएसआई रविकांत पराशर, पीएसआई सुरेश राम, पीएसआई विनोद टुडू, पीएसआई सुधांशु कुमार, सहायक निरीक्षक समा सुसारी लकड़ा, महिला आरक्षी जाही मुर्मू, आरक्षी नितीश कुमार पांडेय, शिवशंकर दास एवं अन्य बल शामिल थे.

 

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अर्नब चक्रवात के कारण 28 व 29 को पूर्वी सिंहभूम में  KG से 12 वीं तक की कक्षाएं रहेंगी स्थगित

जमशेदपुर : भारत मौसम विज्ञान केंद्र झारखण्ड राँची के पूर्वानुमान के द्वारा झारखण्ड के विभिन्न जिलों में चक्रवात ‘अर्णव’ (Cyclone Arnab) एवं भारी बारिश की चेतावनी देते हुए सतर्कता बरतने…

Spread the love

Muri : मातृभूमि सेवा संस्थान ने महिलाओं के बीच बांटे 150 निःशुल्क हंसुए

धान कटाई में सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से भुलि और जालुहोटांग गांव में किया गया वितरण मुरी : सिल्ली प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों भुलि और जालुहोटांग में मातृभूमि सेवा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time