Constitution Club के चुनाव में अमित शाह को झटका, राजीव प्रताप रूड़ी को मिली जीत

नई दिल्ली:  कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के चुनाव में भाजपा नेता राजीव प्रताप रूड़ी ने अपनी ही पार्टी के संजीव बालियान को हराकर जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ रूड़ी ने क्लब में अपना 25 साल का दबदबा बरकरार रखा।

इस चुनाव में ‘भाजपा बनाम भाजपा’ की जंग देखने को मिली। कहा जा रहा था कि संजीव बालियान के पीछे गृह मंत्री अमित शाह का समर्थन था, जबकि राजीव प्रताप रूड़ी के पीछे राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ का। विपक्षी नेताओं ने भी रूड़ी का समर्थन किया।

चुनाव में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी समेत कई दिग्गज नेताओं ने अपना वोट डाला। रूड़ी ने इस अनुभव को बेहद सकारात्मक और “खूबसूरत” बताया।

अंतिम परिणाम
कुल वोट: 743
राजीव प्रताप रूड़ी: 463
संजीव बालियान: 280
इस जीत के साथ रूड़ी ने क्लब में अपने लंबे राजनीतिक प्रभुत्व को और मजबूत कर लिया है।

 

 

इसे भी पढ़ें :  जम्मू में में ट्रैफिक अधिकारियों ने जब्त की बॉलीवुड स्टार Akshay Kumar की कार, जानिए क्या है वजह ?

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : स्वर्णरेखा के तट पर सेना के शौर्य से टला बड़ा खतरा, धमाके के साथ ग्रामीणों ने ली चैन की सांस,  कंट्रोल्ड ब्लास्ट कर सेना ने दो जिंदा बमों को किया निष्क्रिय

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपड़ा नागुड़साई क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से दहशत की स्थिति थी। लेकिन बुधवार का सूरज एक नई उम्मीद लेकर आया। भारतीय सेना के बम…

    Spread the love

    Bahrahora : स्वर्ण रेखा नदी में मिला बम सफलतापूर्वक निष्क्रिय, ग्रामीणों ने ली चैन की सांस

    बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपड़ा नागुड़साई स्थित स्वर्ण रेखा नदी से बरामद जीवित बम को बुधवार को सेना की बम निरोधक टीम (Bomb Squad) द्वारा…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time