Chakulia : दक्षिणशोल मध्य विद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया, विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के सरडीहा पंचायत के दक्षिणशोल मध्य विद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने एक से बढ़ कर एक मॉडल प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ सी वी रमन की तस्वीर पर माल्यार्पण विद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष संजय कुमार बेरा ने किया। तत्पश्चात विद्यालय के प्रधानाध्यापक अंजन कुमार महतो, शिक्षक और विद्यार्थियों ने माल्यार्पण किया।

ट्रॉफी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया

यह कार्यक्रम विद्यालय के विज्ञान शिक्षक लोकेश नाथ साधु की देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के विज्ञान शिक्षक लोकेश नाथ साधु ने कहा कि डॉ सीवी रमन भारत के एक महान वैज्ञानिक थे।इस अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्कार दोलोन बेरा को सेव अर्थ सेव एनवायरनमेंट के लिए, लाबनी बेरा को द्वितीय पुरस्कार ऑटोमैटिक वॉटर डिस्पेंसर मशीन के लिए और तृतीय पुरस्कार हाइड्रोलिक जेसीबी मशीन के लिए अनिमेष पातर को ट्रॉफी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। साथ ही उत्कृष्ट मॉडल के लिए पांच विद्यार्थियों को सामान्य जान की पुस्तकें प्रदान की गयीं। मौके पर अध्यक्ष संजय कुमार बेरा, प्रधानाध्यक अंजन कुमार महतो, विनय कृष्ण महतो, लोकेश नाथ साधु समेत अभिभावक प्रकाश बेरा आदि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : समुद्री संक्षारण निगरानी और प्रबंधन पर औद्योगिक सम्मेलन आयोजित

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *