Saraikela: सरायकेला और चांडिल में बालू घाटों की नीलामी शुरू, आवेदन 15 सितंबर तक

सरायकेला:  जिले में कुल दो बालू घाट चिन्हित किए गए हैं – चांडिल और सरायकेला। चांडिल घाट का क्षेत्रफल 53.795 हेक्टेयर है, जबकि सरायकेला घाट का क्षेत्रफल 37.112 हेक्टेयर है। इन घाटों का कुल बालू भंडार चांडिल में 1,92,43,779 सी.एफ.टी. और सरायकेला में 1,60,31,764.636 सी.एफ.टी. निर्धारित किया गया है। राज्य सरकार की रेत खनन नीति 2025 के तहत इन बालू घाटों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

नीवदा प्रपत्रों की बिक्री 2 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक प्रतिभागी 15 सितंबर 2025 तक अपने आवेदन पत्र और आवश्यक दस्तावेज जमा कर सकते हैं।

नीलामी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारु बनाने के लिए 9 सितंबर को पूर्व-निविदा (Pre-Bid) बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में करीब 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और नीलामी प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

जिला प्रशासन ने सभी इच्छुक बोलीदाताओं से अपील की है कि वे समयसीमा के भीतर अपने आवेदन और दस्तावेज जमा करें ताकि नीलामी कार्यवाही समय पर और व्यवस्थित तरीके से पूरी हो सके।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Saraikela: सरायकेला में अवैध खनन पर पुलिस की सख्ती, दो हाइवा जब्त

Spread the love

Related Posts

Seraikela : जुनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम ओडिशा के लिए हुई रवाना 

सरायकेला : खो- खो इंडिया के द्वारा आयोजित जूनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम टाटानगर रेलवे स्टेशन से ढेंकनाल,आठगढ़ , कटक के…

Spread the love

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन एवं आरके सिंह फैंस क्लब के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time