Gamharia : शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ईटागढ़ में जागरूकता अभियान चलेगा

गम्हरिया : ईटागढ़ पंचायत में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनप्रतिनिधियों द्वारा पहल शुरू की गयी. इसका शुभारंभ राजकीय मध्य विद्यालय ईटागढ़ से किया गया. मुखिया संध्या रानी सरदार की अध्यक्षता में स्कूल के शिक्षकों व सदस्यों की बैठक हुई, जिसमें अभियान को लेकर चर्चा की गयी. श्रीमती सरदार ने बताया कि बच्चों को शिक्षा के प्रति रूचि लाने के उद्देश्य से अभिभावकों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. इसके तहत नियमित स्कूल नहीं आने वाले छात्रों के घर-घर जाकर अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजने का आग्रह किया जायेगा. इसके लिए एक मई से की तिथि निर्धारित की गयी है. इसके अलावा प्रत्येक 15 दिन में विद्यालयवार जांच परीक्षा लेने का निर्णय लिया गया. वहीं स्कूल में साफ-सफाई पर ध्यान देने का निर्देश प्रभारी एचएम को दी. बैठक में पूर्व मुखिया रवींद्र सरदार टाइगर, प्रभारी एचएम शिशिर कुमार, अनिता महतो आदि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Adityapur : आदित्यपुर थाना प्रभारी से मिला झामुमो का प्रतिनिधिमंडल

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : भाजपा ने छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद को बताया सफल

छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगें माने सरकार: डॉ. गोस्वामी जमशेदपुर : जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और रांची में आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के…

Spread the love

Jamshedpur : हमारे हृदय में बसते हैं अमर शहीद खुदीराम बोस : अमरप्रीत सिंह काले

शहीद खुदीराम बोस का जीवन युवाओं के लिए राष्ट्रभक्ति और साहस की मिसाल : संयुक्त आयकर आयुक्त क्रांतिकारियों के बलिदान ने स्वतंत्रता आंदोलन को दी नई ऊर्जा : राकेश्वर पांडे…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time