Baharagoda : अध्यात्म के रंग में रंगा खांडामौदा, शंखध्वनि के साथ 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ

  • बहरागोड़ा में चार दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड का खांडामौदा गांव इन दिनों पूरी तरह भक्ति और अध्यात्म के रंग में रंगा हुआ है। जगतगौरी क्लब टोला में आयोजित चार दिवसीय चौबीस प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन की शुरुआत रविवार की भोर शंखध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। पुजारी द्वारा राधा-कृष्ण की प्रतिमा को विधिवत हरि मंडप में स्थापित किए जाने के साथ ही पूरा क्षेत्र ‘हरे कृष्ण-हरे राम’ के जयघोष से गूंज उठा। संकीर्तन स्थल पर सुबह से देर रात तक भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। पश्चिम बंगाल और ओड़िसा से आई विशेष कीर्तन मंडलियां ढोलक और झांझ की थाप पर हरिनाम की अमृत वर्षा कर रही हैं, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Potka : हाता में 58वें महायज्ञ अनुष्ठान का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा के साथ गूंजे वैदिक मंत्र

इस वर्ष का आयोजन न सिर्फ आध्यात्मिक दृष्टि से, बल्कि दृश्यात्मक रूप से भी बेहद आकर्षक बनाया गया है। आयोजन समिति द्वारा प्रतिदिन संध्या समय मंडप में अलौकिक दृश्य की व्यवस्था की गई है, जहां मां दुर्गा, गौर-निताई, राधा-कृष्ण तथा ताड़का वध जैसे पौराणिक प्रसंगों की भव्य झांकियां और तस्वीरें प्रदर्शित की जा रही हैं। आधुनिक आलोक सज्जा ने पूरे खांडामौदा गांव को उत्सव नगरी का रूप दे दिया है। रंग-बिरंगी लाइटों से सजा क्षेत्र रात के समय मनमोहक दृश्य प्रस्तुत कर रहा है। अनुष्ठान की पवित्रता और सुव्यवस्था बनाए रखने में दंडछत्र समाज के सदस्य कंधे से कंधा मिलाकर जुटे हुए हैं। बुधवार को दधि महोत्सव (दही हांडी) के साथ इस भव्य धार्मिक आयोजन का समापन होगा।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : श्रवण यंत्र पाकर भावुक हुए बुजुर्ग, कहा-अब जीवन आसान बना दिया, मारवाड़ी युवा मंच की पहल व रविशंकर शर्मा के सौजन्य से मदद को बढ़ा हाथ

जमशेदपुर : लोगों के खुदगर्ज और मतलबी होने की तेजी से बढ़ते प्रचलन के बीच माघ माह के स्नान दान की पूर्णिमा तिथि को मारवाड़ी युवा मंच के जमशेदपुर शाखा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *