Baharagoda : खंडामौदा ओड़िया हाई स्कूल ने मनाया 86वां स्थापना दिवस, शिक्षा और विरासत का पर्व

  • विद्यालय ने 86 वर्षों की गौरवशाली यात्रा को सम्मान और उत्साह के साथ याद किया

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड स्थित पीएमश्री खंडामौदा प्लस टू ओड़िया हाई स्कूल ने शनिवार को अपने 86वें स्थापना दिवस का भव्य समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धांजलि से हुई, जिसमें महापुरुष स्व. गोपबंधु दास और स्व. तारापद षाड़ंगी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। समारोह में विधायक समीर मोहंती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, जबकि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश षाड़ंगी और घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन विशिष्ट अतिथि रहे। विद्यालय परिवार ने अतिथियों का पारंपरिक अंग वस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। समारोह में शंखनाद कार्यक्रम ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ा दी और उपस्थित सभी लोगों को भावपूर्ण रूप से महापुरुषों की याद दिलाई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में जिला स्तरीय बहु-हितधारक परामर्श कार्यक्रम का आयोजन

विधायक और पूर्व मंत्री ने स्कूल की उपलब्धियों को सराहा

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक समीर मोहंती ने खंडामौदा के इस स्कूल को ओड़िया भाषा और संस्कृति की ऐतिहासिक धरोहर बताया। उन्होंने स्कूल के बुनियादी ढांचे में सुधार करने का संकल्प दोहराया। वहीं, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश षाड़ंगी ने स्कूल के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि यहाँ की मिट्टी में वह शक्ति है जिसने साधारण परिवारों के बच्चों को डॉक्टर, इंजीनियर और शिक्षक के रूप में देश-विदेश में पहचान दिलाई। उन्होंने यह भी कहा कि इस स्कूल ने छात्रों को न केवल शिक्षा दी बल्कि जीवन में ऊँचाइयों तक पहुंचने की प्रेरणा भी प्रदान की।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उलीडीह में नशा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ आरोपी गिरफ्तार

छात्र और ग्रामीणों ने साझा की उत्सव की खुशी

विद्यालय प्राचार्य डॉ. बालकृष्ण बेहरा, घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरित किया। मनोरंजन गिरि, असित मिश्रा, रतिकांत सीट, हरिपद पाल और लक्ष्मण गिरि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और समाज के गणमान्य व्यक्ति भी समारोह में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति और विद्यालय की ऐतिहासिक यात्रा की झलक प्रस्तुत की गई। इस आयोजन ने शिक्षा और विरासत के संगम को उजागर करते हुए विद्यालय की 86 वर्षों की गौरवशाली उपलब्धियों को यादगार बना दिया।

Spread the love

Related Posts

Gua : वेल्डन फ्यूचर एकेडमी स्कूल की वंशिका साहू ने टॉपर बनकर रचा इतिहास, बड़ाजामदा थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव ने पुरस्कार देकर किया सम्मानित

सफलता का मुख्य रहस्य निरंतर प्रयास, दृढ़ इच्छाशक्ति, सही योजना और सकारात्मक मानसिकता का संयोजन है : बालेश्वर उरांव गुवा : वेल्डन फ्यूचर एकेडमी स्कूल की 25-26 वार्षिक परीक्षा में…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई में भाई बहन की पिटाई करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के रहने वाले भाई बहन का परीक्षा में कम अंक आने पर काफी पिटाई करने वाले शिक्षक प्रभात कुमार भगत को जुगसलाई पुलिस ने शनिवार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time