Baharagoda : बहरागोड़ा में रह रहे ओडिशा के युवक ने प्रेम प्रसंग में दी जान ,परिजनों का शव लेने से इनकार

बहरागोड़ाः बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के इंचड़ासोल में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ ओडिशा के झारपोखरिया निवासी 24 वर्षीय युवक मैक्स मिलन राणा ने मंगलवार शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग में मिले धोखे को मुख्य कारण बताया जा रहा है।

किराए के मकान में मिला शव

मिली जानकारी के अनुसार, मैक्स मिलन राणा इंचड़ासोल स्थित एक किराए के मकान में रहता था। मंगलवार शाम जब घटना की सूचना मिली, तो बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड के अनुसार, उसका वर्तमान पता बोरागाड़िया पंचायत के केंदुडीहा गांव का था, जबकि वह मूल रूप से ओडिशा के झारपोखरिया का रहने वाला था।

परिजनों ने मामले से पल्ला झाड़ा

बुधवार को थाना प्रभारी के हस्तक्षेप के बाद मृतक के मामा और अन्य परिजन बहरागोड़ा थाना पहुंचे। हालांकि, स्थिति तब और गंभीर हो गई जब परिजनों ने शव को अपनाने से साफ इनकार कर दिया। दोनों पक्षों (मामा घर और पैतृक परिवार) ने पुलिस को लिखित रूप में आवेदन दिया कि वे शव को नहीं ले जाएंगे।परिजनों के इनकार के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही स्थानीय सामाजिक संस्था से पोस्टमार्टम के उपरांत दाह संस्कार सम्मानपूर्वक संपन्न कराने का अनुरोध किया।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : 17 वर्षीय किशोरी का पेड़ से लटका मिला शव, आत्महत्या या हत्या? जांच में जुटी पुलिस 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *