Bahragora : शोक में डूबा मानुषमुड़िया, प्रधानाचार्य सुजल कुमार भोल के निधन से विद्या मंदिर परिवार स्तब्ध, विद्यालय में तीन दिवसीय शोक

बहरागोड़ा : मानुषमुड़िया स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के कुशल प्रधानाचार्य सुजल कुमार भोल के अचानक चले जाने से पूरा विद्यालय परिवार और स्थानीय क्षेत्र गहरे शोक में डूब गया है। शनिवार को विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव रसू भुईंया की अध्यक्षता में एक विशेष शोक सभा आयोजित की गई, जहाँ उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और समिति के सदस्यों ने 2 मिनट का मौन धारण कर अश्रुपूर्ण नेत्रों से अपने प्रिय प्रधानाचार्य को श्रद्धांजलि दी। अपने समर्पण और कर्मठता से विद्यालय को सफलता के नए शिखरों पर पहुँचाने वाले स्वर्गीय भोल के योगदान को याद करते हुए समिति ने उनके निधन को एक कभी न पूरी होने वाली क्षति बताया और उनके सम्मान में तीन दिनों के विद्यालयी अवकाश की घोषणा की। इस भावुक क्षण पर निरंजन मंडल, कोच्चि बंध, स्वप्न मन्ना, सुशील बेरा, पूर्णिमा साहू, मीनाक्षी मंडल, गौरव भोल, सुब्रत साधु, चंचल मंडल, दिनेश महतो, मुनमुन शाहा एवं अनूप बंध सहित पूरा विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जगत पुत्री कुल्लू रानी माता का जन्मोत्सव 3 से 5 सितम्बर तक

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : शिक्षक भूपेंद्र कुमार पान के निधन से शोक की लहर, कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

चाईबासा : कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास के बड़े भाई एवं पूर्ति दिघिया विद्यालय, प्रखंड जगन्नाथपुर में कार्यरत शिक्षक भूपेंद्र कुमार पान (53) का शुक्रवार को ईलाज के दौरान…

Spread the love

Jamshedpur : वैली व्यू स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन, हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को किया नमन

जमशेदपुर : वैली व्यू स्कूल में भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती सह राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य मिक्की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time