Bahragora: काम के दौरान कुएं में गिरने हुई थी मजदूरों की मौत, मिला मुआवज़ा

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पारुलिया पंचायत के पाथरघाटा गांव के दो मजदूरों की मौत बीते गुरुवार को पश्चिम बंगाल के भमाल गांव में कुएं में गिरने से हो गई थी. यह घटना मजदूरी के दौरान हुई. मृतकों की पहचान वृंदावन मुंडा और कार्तिक मुंडा के रूप में की गई है.

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, मृतक वृंदावन मुंडा का 9 वर्षीय पुत्र देव मुंडा और कार्तिक मुंडा की 3 वर्षीय पुत्री अर्चना मुंडा अब अनाथ हो गए हैं. इनके भविष्य को लेकर गांव में गहरी चिंता व्याप्त है. यह सवाल सभी के मन में है कि इन मासूमों की देखभाल अब कौन करेगा?

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय विधायक समीर कुमार मोहंती ने मृतकों की विधवाओं से मुलाकात की और उन्हें श्रम विभाग की ओर से निर्धारित 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा. यह राशि प्रारंभिक राहत स्वरूप दी गई है.

श्रम विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि प्रवासी मजदूरों की कार्यस्थल पर मृत्यु होने की स्थिति में ₹1,50,000 तक की सहायता राशि दी जाती है. प्रथम चरण में ₹50,000 की त्वरित सहायता दी गई है. शेष राशि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य कानूनी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद दी जाएगी.

मौके पर उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती ने कहा कि यह बहरागोड़ा प्रखंड की पहली घटना है जिसमें श्रम विभाग ने मात्र तीन दिनों के भीतर मृतकों के आश्रितों को मुआवजा भुगतान किया. उन्होंने इसे प्रशासन की संवेदनशीलता का प्रतीक बताया.

 

इसे भी पढ़ें :

Bahragora: काम के दौरान कुएं में गिरे दो मजदूरों की दर्दनाक मौत
Spread the love

Related Posts

Jadugora : ओलचिकी के प्रचारक ठाकुर दास मुर्मू  उर्फ भादो माझी का निधन, समाजसेवी दुखनी सोरेन घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को दी सांत्वना

जादूगोड़ा : ओलचिकी के प्रचारक सह असेका के सहायक कोषाध्यक्ष ठाकुर दास मुर्मू ( 73) का हृदय गति रुकने से बीते दिनों निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर…

Spread the love

Jamshedpur : राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय में इनर व्हील क्लब ने मेगा आई चेक अप कैंप का किया आयोजन 

जमशेदपुर : इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट ने विष्णु नेत्रालय के सहयोग से राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मेगा आई चेक-अप कैंप का आयोजन किया। शिविर का उद्देश्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time