बहरागोड़ा : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीनस्थ क्षेत्रों में रविवार को पल्स पोलियो अभियान का व्यापक स्तर पर आयोजन किया गया, जिसके तहत 5 वर्ष से कम आयु के लगभग 22,000 बच्चों को “दो बूंद जिंदगी की” खुराक देने का लक्ष्य रखा गया है। इस महाअभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुल 220 स्थायी बूथों के साथ-साथ सुदूर एवं संवेदनशील इलाकों के लिए 12 मोबाइल यूनिट मुस्तैद की गई हैं। इस पूरे कार्यक्रम की कमान लगभग 500 समर्पित स्वास्थ्य कर्मियों के हाथों में है, जिसमें आंगनबाड़ी सेविका, सहिया, सीएचओ (CHO) और एएनएम (ANM) शामिल हैं, जो न केवल अपने-अपने बूथों पर तैनात हैं बल्कि क्षेत्र में लगातार परिभ्रमण व दौरा कर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा कवच से वंचित न रह जाए।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : पाटपुर के युवक का पेड़ में झुलता हुआ मिला शव, इलाके में सनसनी
There is no ads to display, Please add some



















































