Potka : पोटका में पल्स पोलियो अभियान शुरू, 32,477 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य, 29 व 30 को डोर टू डोर पहुंचेगी स्वास्थ्य टीम

पोटका : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को पोटका प्रखंड में 0 से 5 वर्ष तक के 32,477 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए प्रखंड के 263 बूथों पर बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई जा रही है। वहीं, अभियान के दौरान छूटे हुए बच्चों को 29 एवं 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर दवा पिलाएगी।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. रजनी महाकुड़ ने बताया कि अभियान का उद्देश्य एक भी बच्चे को पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहने देना है। अभियान का शुभारंभ हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने कुम्हारपाड़ा आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर किया। उन्होंने कहा कि पंचायत के सभी पात्र बच्चों तक पोलियो की खुराक पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं, ताकि पोलियो मुक्त भारत का संकल्प मजबूत हो सके।

इसे भी पढ़ें : Potka : ब्रेन मलेरिया पीड़ित छात्रा के परिजनों से मिले विधायक, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में श्रावण मास की अमवस्या पर उमड़ी भक्तों की भीड़

जमशेदपुर : क्षी क्षी दक्षिणेश्वरी काली मंदिर, इस्ठ प्लांट बस्ती, बर्मामाइन्स में बुधबार को श्रावण मास के अमवस्या के अवसर पर पूरे विधि विधान से पूजा संपन्न हुआ। इस अवसर…

Spread the love

Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर डालसा ने मानगो चौक पर चलाया जागरूकता अभियान 

जमशेदपुर : अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से बुधवार को मानगो चौक पर युवाओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस दौरान डालसा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time