बहरागोड़ा: बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 18 पर बांसदा चौक के समीप शुक्रवार सुबह एक निजी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना में कार सवार चालक सहित तीन लोग बाल-बाल बच गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी यात्री एक निजी कार से जमशेदपुर से बारीपदा की ओर जा रहे थे. जैसे ही कार बांसदा चौक के पास पहुंची, वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क पर ही पलट गई.
हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने निभाई तत्पर भूमिका
दुर्घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग वाहन मौके पर पहुंचा और तत्काल पहल करते हुए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बहरागोड़ा ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन व्यक्तियों को छुट्टी दे दी गई, जबकि एक घायल को बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया. घटना की सूचना पर बहरागोड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाया और मामले की जांच शुरू कर दी है.
इसे भी पढ़ें : Saraikela: रैयतदार ने पक्की सड़क पर लगाया बैरियर, ग्रामीण हुए परेशान
There is no ads to display, Please add some



















































