Sanjay Kapoor Passes Away: पोलो खेलते समय हुआ हादसा, करिश्मा कपूर के पूर्व पति का निधन

मुंबई: फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और उद्योगपति संजय कपूर का 12 जून 2025 को 53 वर्ष की आयु में आकस्मिक हृदयाघात से निधन हो गया. यह दुखद घटना यूनाइटेड किंगडम में घटी, जहां वे एक पोलो मैच में हिस्सा ले रहे थे.

मधुमक्खी के डंक से हुआ ट्रिगर?
प्राप्त खबरों के अनुसार, पोलो खेल के दौरान अचानक एक मधुमक्खी उनके मुंह में चली गई, जिसके डंक से संभवतः हृदयाघात की स्थिति उत्पन्न हुई. हालांकि, आधिकारिक चिकित्सकीय पुष्टि की प्रतीक्षा की जा रही है.

पारिवारिक जीवन और व्यवसाय
संजय कपूर करिश्मा कपूर के पूर्व पति थे. दोनों की शादी वर्ष 2003 में हुई थी, लेकिन वर्ष 2016 में उनका तलाक हो गया. संजय कपूर एक नामी उद्योगपति थे और उनका फैशन व रियल एस्टेट कारोबार काफी व्यापक था.

क्या मधुमक्खी के डंक से हो सकता है दिल का दौरा?
विशेषज्ञों के अनुसार, एलर्जिक प्रतिक्रिया या ‘एनाफिलैक्टिक शॉक’ जैसी गंभीर स्थिति में शरीर का हृदय प्रणाली पर तीव्र असर हो सकता है. ऐसे में अचानक हृदयाघात की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता.

इसे भी पढ़ें : Ahmedabad Plane Crash: प्लेन फट गया था… मैं 11A पर बैठा था – अहमदाबाद विमान हादसे में दो यात्री बचे, आपबीती रुला देगी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : डीसी कार्यालय के गेट पर बुजूर्ग ने केरोसिन डालकर आत्मदाह का किया प्रयास, जवान की तत्परता से बची जान

    राजेंद्र नगर की कमेटी में करीब 10 लाख रुपये के कथित गबन का आरोप, महीनों से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से नाराज था व्यक्ति जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम…

    Spread the love

    Bahragora : पड़ोसी ही निकला चोर गिरोह का मास्टरमाइंड, सुनार सहित 7 गिरफ्तार, नकद, जेवरात व अन्य सामान बरामद

    बहरागोड़ा (Himangshu karan) : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों का बड़ा खुलासा करते हुए ईचड़ासोल, राजलाबांध, मुड़ाकाटी, पिठापुरा और केंवला के बंद मकानों को निशाना…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time