Bihar: राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता मुखिया के घर ED का छापा, शराब तस्करी का आरोप

मुजफ्फरपुर:  अवैध शराब तस्करी से जुड़े करोड़ों के काले धन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज सुबह राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित एक पंचायत मुखिया के घर छापा मारा।

सुबह करीब 6 बजे ईडी की 20 सदस्यीय टीम सकरा प्रखंड की बिशनपुर वघनगरी मॉडल पंचायत की मुखिया बबीता देवी के आवास पर पहुंची। टीम दस्तावेज, बैंक खाते और प्रॉपर्टी से जुड़े कागज खंगाल रही है।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर को घेर रखा है और किसी को अंदर-बाहर जाने की अनुमति नहीं है।

मुखिया बबीता देवी के पति बबलू मिश्रा और उनके भाई पर पहले से ही शराब तस्करी के कई केस दर्ज हैं। बताया जाता है कि ईडी ने छापेमारी के दौरान दोनों से पूछताछ भी की। बबीता देवी को राष्ट्रपति पुरस्कार मिल चुका है, जिस कारण यह मामला और ज्यादा संवेदनशील हो गया है।

यह ऑपरेशन सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं है। ईडी ने हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश और झारखंड में भी एक साथ छापेमारी की है। गुरुग्राम, रांची और अरुणाचल के दो शहरों में कुल सात जगहों पर कार्रवाई हुई।
जांच का केंद्र कथित शराब तस्करी नेटवर्क का मास्टरमाइंड सुनील भारद्वाज है, जिस पर आरोप है कि उसने बिहार में शराबबंदी के बावजूद संगठित रैकेट तैयार किया और भारी मात्रा में नकदी जमा की।

सूत्रों के अनुसार, अब तक ईडी करीब 9.31 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त कर चुकी है। फिलहाल छापेमारी जारी है और बरामदगी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Bihar: तेजस्वी के आरोपों पर विजय सिन्हा का पलटवार, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Patna : बाहुबली विधायक अनंत सिंह छह वर्षों के लिए JDU से निष्कासित, पत्नी पर भी गिरी गाज

पटना : जनता दल यूनाइटेड ( JDU ) के शीर्ष नेतृत्व से बगावत मोकामा के विधायक अनंत सिंह को भारी पड़ गया। पार्टी ने उन्हें तथा उनकी पत्नी नीलम देवी…

Spread the love

Munger : बिहार की नाज़िया ने आठ साल बाद पुनः शुरू की पढ़ाई, 10वीं में हासिल किए 81 प्रतिशत अंक, एजुकेट गर्ल्स के प्रगति कार्यक्रम की मदद से पूरी की पढ़ाई 

मुंगेर : परिवार की आर्थिक मदद के लिए 12 वर्ष की उम्र में पढ़ाई छोड़ने वाली नाज़िया परबीन ने बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (बीबोस) से 10वीं की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time