Bihar: तेजस्वी के आरोपों पर विजय सिन्हा का पलटवार, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

पटना:  तेजस्वी यादव के आरोपों पर बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने बुधवार को प्रेस वार्ता में सख्त प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जो लोग नौकरी के बदले पैसा और जमीन लेते रहे हैं, वे मुझ पर सवाल उठा रहे हैं। विजय सिन्हा ने साफ कहा कि उनकी दोनों डिग्रियां उनके पास सुरक्षित हैं और वे कहीं से भी जांच के लिए तैयार हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि झूठे आरोप लगाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

अपने दोहरे मतदाता पहचान-पत्र (ईपिक) के आरोप पर सिन्हा ने बताया कि पटना से उनका नाम हटा दिया गया है। चुनाव आयोग के नोटिस का उन्होंने साक्ष्यों के साथ जवाब दे दिया है। अब, उनका कहना है कि तेजस्वी यादव को भी अपने आरोपों के प्रमाण पेश करने चाहिए।

सिन्हा ने तंज कसते हुए कहा कि जिनके शासन में ग्रेजुएशन की डिग्री छह साल में मिलती थी, वे उनकी डिग्री पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने मैट्रिक का प्रमाण-पत्र दिखाते हुए तेजस्वी को भी अपना सर्टिफिकेट सार्वजनिक करने की चुनौती दी।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: परसुडीह के रवि यादव गोलीकांड के दो आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर – दो अब भी फरार

Spread the love

Related Posts

Jhargram : झाड़ग्राम की संकल्प सभा में भीड़ देख गदगद हुए पीएम मोदी, कहा- जनता का समर्थन बंगाल में बदलाव का संकेत

किसानों के लिए धान पर 3100 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी और पीएम किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाकर 9000 रुपये करने का वादा किया झाड़ग्राम : प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी…

Spread the love

Muri  : पूर्व विधायक सह किसान नेता राजेंद्र सिंह मुंडा की 5वीं पुण्यतिथि पर जल, जंगल, जमीन की रक्षा का लिया संकल्प

मुरी : माकपा एवं झारखंड राज्य किसान सभा के तत्वावधान में पूर्व विधायक सह किसान नेता कामरेड राजेंद्र सिंह मुंडा की 5वीं स्मृति दिवस का आयोजन बरसालडीह,( सोनाहातु) में किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time