Bihar: खरीदारी करने आई महिला नशाखुरानी गिरोह की शिकार, लाखों के जेवरात और नकद लूटे

बक्सर:  कृष्णाब्रह्म बाजार में खरीदारी करने आई एक महिला नशाखुरानी गिरोह का शिकार हो गई। अपराधियों ने उसे रूमाल सूंघाकर बेहोश कर दिया और उसके पास से नकद व लाखों रुपये के जेवर लेकर फरार हो गए।

कैसे हुई घटना
कठार गांव निवासी फूलकुमारी देवी बाजार में खरीदारी करने पहुंची थीं। इसी दौरान दो युवक उनके पास आकर खड़े हो गए। उनमें से एक ने कहा कि आपका रूमाल गिरा है। महिला जैसे ही झुककर रूमाल उठाने लगी, तभी दूसरे युवक ने उनके नाक के सामने दूसरा रूमाल सुंघा दिया।

गहने और नगद लेकर फरार
रूमाल सुंघने के बाद महिला का होश गुम हो गया। आरोप है कि युवकों के कहने पर उन्होंने अपने कान का झाला, मंगलसूत्र, अंगूठी, जिउतिया और बैग में रखा पांच हजार रुपये नगद भी उन्हें सौंप दिया। इसके बाद दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर भाग निकले।

महिला को होश आने पर खुला राज
कुछ देर बाद जब महिला को होश आया तो वह लुट चुकी थीं। उन्होंने तुरंत स्थानीय थाने में दो अज्ञात युवकों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और तकनीकी जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

 

 

इसे भी पढ़ें : Kathua Cloudburst: कठुआ में बादल फटने और भूस्खलन से सात लोगों की मौत, कई घायल

Spread the love

Related Posts

Patna : बिहार के नये मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी ने ली शपथ, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव बने

पटना : बिहार में नवनियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण के साथ ही आधी सरकार का गठन हो गया है। इसका कारण यह है कि सम्राट चौधरी के साथ दो…

Spread the love

land Broker Murder : बाहुबली विधायक अनंत सिंह के करीबी जमीन कारोबारी वरुण सिंह की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ 4 गोलियां मारी

बेगूसराय: (बिहार) : बेगूसराय जिले में सोमवार को अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। शहर के सिंधौल थाना क्षेत्र स्थित रेलवे गुमटी नंबर-49 (नागदह मोहल्ला) के पास अपराधियों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time