Kathua Cloudburst: कठुआ में बादल फटने और भूस्खलन से सात लोगों की मौत, कई घायल

जम्मू-कश्मीर:  जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में रविवार तड़के बादल फटने और भूस्खलन की दो अलग-अलग घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। रातभर हुई भारी बारिश से जिले के कई इलाकों में तबाही का मंजर देखने को मिला।

 

राजबाग क्षेत्र के जोध घाटी गांव में बादल फटने से पांच लोगों की मौत हो गई और कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। गांव तक जाने का रास्ता बंद होने से राहत दलों को दिक्कतें आईं। वहीं, जंगलोट इलाके में भूस्खलन की चपेट में आने से दो लोगों की जान चली गई।

 

जिला विकास आयुक्त राजेश शर्मा प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुटे हैं।

 

कठुआ थाना इलाके के बागड़, चांगड़ा और लखनपुर क्षेत्र के दिलवान-हुतली में भी भूस्खलन की घटनाएं दर्ज की गई हैं। उझ नदी खतरे के निशान के पास बह रही है, जिससे जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। जिला प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।

नेताओं की प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस आपदा पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने प्रशासन को तुरंत राहत और निकासी कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि नागरिक प्रशासन, सेना और अर्धसैनिक बल राहत-बचाव के लिए पूरी तरह सक्रिय हैं। उन्होंने कठुआ एसएसपी से बात कर ताजा हालात की जानकारी भी ली।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल कार्यालय ने भी इस त्रासदी को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार लगातार हालात की निगरानी कर रही है और गृह मंत्री अमित शाह को राहत कार्यों की जानकारी दी गई है।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, जा रही थीं नेमरा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, केबिन में फंसे बड़ाबाजार निवासी चालक की हालत नाजुक

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड स्थित बोर्डसोल थाना क्षेत्र में मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर अजंता होटल के पास एक अनियंत्रित पिकअप (WB06BO9112) सड़क पर आगे चल रहे अज्ञात वाहन…

    Spread the love

    Jamshedpur : जमशेदपुर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग चिंतित, विजय आनंद मूनका ने मुख्यमंत्री से मांगी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था

    बैंक डकैती, चोरी, छिनतई, मारपीट और गोलीबारी जैसी घटनाओं पर जताई चिंता त्योहार एवं शादी के सीजन को देखते हुए बाजारों में अतिरिक्त पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की मांग…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time