पाकुड़: ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह के काफिले की गाड़ी शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा पाकुड़ से रांची जाते समय, रांची पहुंचने से पहले हुआ। जानकारी के अनुसार, मंत्री के काफिले में आगे चल रही गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी गई। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ियों को नुकसान पहुंचा, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं आई।
कार्यक्रम के बाद रवाना हुई थीं
मंत्री दीपिका पांडे सिंह शुक्रवार को पाकुड़ के रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करने के बाद रांची के लिए रवाना हुई थीं। उन्हें रांची से नेमरा जाना था, लेकिन रास्ते में ही यह दुर्घटना हो गई।
इस हादसे के बाद काफिले को रोककर जांच की गई और स्थिति सामान्य होने पर मंत्री आगे की यात्रा पर रवाना हुईं।
इसे भी पढ़ें : Ramdas Soren Passes Away: घोड़ाबांधा में मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर शोक, बंद रहीं दुकानें
There is no ads to display, Please add some



















































