Bird Flu: गोरखपुर में बर्ड फ्लू की चिंताजनक स्थिति, 21 दिन तक बंद रहेंगी मीट दुकानें

गोरखपुर: गोरखपुर में बर्ड फ्लू (H5N1 और H9N2) के संक्रमण के कारण प्रशासन ने मुर्गी के मांस की दुकानों को 21 दिनों के लिए बंद करने का निर्णय लिया है. संक्रमित इलाकों से लिए गए नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है, जिससे क्षेत्र में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है.जिला प्रशासन ने रैपिड रिस्पांस टीम सक्रिय कर दी है, जो संक्रमण पर कड़ी नजर रखे हुए है और नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठा रही है. पशु चिकित्सालय के सदर कंट्रोल रूम को भी सक्रिय किया गया है, जिसका संचालन डॉक्टर मनीष चंद्र कर रहे हैं.

जनता से विशेष अपील
प्रशासन ने जनता से आग्रह किया है कि वे किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और कोरोना जैसी महामारी के समय दिखाए गए सहयोग की तरह इस स्थिति में भी प्रशासन का पूरा सहयोग करें. बर्ड फ्लू एक संक्रामक बीमारी है जो पक्षियों से इंसानों में फैल सकती है. इसलिए लोगों से अनुरोध है कि वे संक्रमित पक्षियों से दूरी बनाए रखें और यदि कोई पक्षी बीमार या मृत दिखाई दे तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें.

इसे भी पढ़ें : Ramgarh: पुराने सदर अस्पताल का पुनर्निर्माण संघर्ष की जीत, मिठाइयों के साथ मना उत्सव

Spread the love
  • Related Posts

    New Delhi : दिल्ली मालवीय नगर के लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग से 21 की मौत, 37 लोगों का रेस्क्यू, बेसमेंट में फंसे 3 गंभीर, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

    नई दिल्ली : मालवीय नगर के लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह लगी आग में 21 लोगों की मौत हो गई। कई घायल हैं और मृतकों की संख्या बढ़ सकती…

    Spread the love

    New Delhi  : राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी (AAP) से इस्तीफा दिया बीजेपी में शामिल , नितिन नवीन ने खिलाई मिठाई

    नई दिल्ली : दिल्ली की राजनीति में आज एक बड़ा धमाका हुआ है. आम आदमी पार्टी के संसदीय दल में बड़ी टूट की खबर सामने आई है. AAP के संस्थापक सदस्य…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time