Bahragora: सूर्या हांसदा हत्या मामले में भाजपा की सीबीआई जांच की मांग

बहरागोड़ा:  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बहरागोड़ा इकाई ने गुरुवार को प्रखंड कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दो मुख्य मांगों को लेकर आवाज उठाई।

 

प्रदर्शनकारियों ने सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता सूर्या हांसदा की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की। साथ ही रांची के नगड़ी इलाके में रैयतों (किसानों) की जमीन, जो रिम्स-2 परियोजना के नाम पर अधिग्रहित की जा रही है, उसे वापस दिलाने की मांग भी रखी।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। बीडीओ की अनुपस्थिति में यह ज्ञापन प्रधान सहायक गोविंद टुडू को दिया गया।
इस प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष बाप्तु साव, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कृष्णा पाल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीबत्स्य घोष सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और नारेबाजी कर अपनी बात रखी।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Spread the love

Related Posts

Jadugoda : डोमजूडी में दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना विजेता, उपविजेता बनी नरवा पहाड़ की कदमा फुटबॉल टीम

जादूगोड़ा : नरवापहाड़ स्थित डोमजुड़ी में वीर बयार खेरवाल सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शनिवार को समापन हो गया. उक्त प्रतियोगिता में बड़ा गोविंदपुर बीजेपी…

Spread the love

BREAKING : हिदायतुल्लाह खान ने जान पर खतरे की आशंका जतायी, डीजीपी, जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला-खरसावां के एसपी को दी जानकारी

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने अपनी जान पर खतरे की आशंका जतायी. उन्होंने कहा कि कुछ आपराधिक प्रवृति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *