बोकारो: बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत पलिहारी गुरुडीह पंचायत की सबसे कम उम्र की मुखिया सपना बीते 2 अक्टूबर की दोपहर से लापता हैं। जानकारी के मुताबिक, सपना दोपहर में अपने घर से बाहर निकली थीं, लेकिन इसके बाद वह घर लौटकर नहीं आईं।
परिजनों ने आसपास के इलाके, रिश्तेदार और जान-पहचान वालों के यहां खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उनके पति ने गोमिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सपना ने वर्ष 2022 के पंचायत चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुनीता को मात्र 19 वोटों से हराकर बोकारो जिले की सबसे कम उम्र की मुखिया बनने का गौरव हासिल किया था। शुरुआत में वह एक कर्मठ और सक्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में जानी जाती थीं।
सपना के अचानक लापता हो जाने के बाद पूरे इलाके में चर्चाओं और अफवाहों का माहौल बन गया है। त्योहारों की रौनक के बीच इस घटना ने लोगों को सकते में डाल दिया है। ग्रामीणों के बीच यह चर्चा तेज है कि क्या यह सिर्फ संयोग है या इसके पीछे कोई गहरा रहस्य छिपा है। पुलिस मुखिया सपना की तलाश में जुटी हुई है, वहीं परिजन और ग्रामीण अत्यधिक परेशान हैं।
इसे भी पढ़ें :
Bokaro: गोमिया की मुखिया सपना लापता, पति ने दर्ज़ कराई शिकायत – परिजन और ग्रामीण परेशान


















































