jadugora: SBI में बैंक कर्मियों की लापरवाही उजागर, दस्तावेज प्रस्तुत करने पर ब्रांच मैनेजर के होश उड़े

जादूगोड़ा : भारतीय स्टेट बैंक देश की सबसे विश्वसनीय बैंकों की श्रेणी में आती है।  खाता धारक आंख बंद कर विश्वास करते है,लेकिन समय के साथ-साथ बैंक कर्मियों की लापरवाही व अनुभव की कमी ने भारतीय स्टेट बैंक की साख पर बट्टा लगा रहे है। ऐसा ही एक अजीबोगरीब घटना घटी स्टेट बैंक की जादूगोड़ा शाखा में। मामला अटल पेंशन योजना से जुड़ा था। जादूगोड़ा की धर्मडीह की रहने वाली लाभुक रागनी शर्मा के रिश्तेदार पास बुक लेकर बैंक में जमा अटल पेंशन योजना की जानकारी हासिल करने सर्विस मैनेजर के पास गए.  जहां जांचों उपरांत पहले तो अटक पेंशन स्कीम में किसी तरह की राशि जमा होने से इनकार कर दिया। बाद में बैंक कर्मी के समक्ष प्रमाण प्रस्तुत की गई तो बैंक कर्मी के होश उड़ गए। बाद में उसमें जमा राशि की जानकारी दी।

शाखा प्रबंधक को गलती का अहसास नहीं

बैंक कर्मी की इस गलती की अहसास कराने शाखा प्रबंधक प्रीति दास के पहुंचने पर उनका भी जवाब बच्चों जैसा था। वह कहती है गलत पोर्टल चेक करने में  भूल हुई है। आगे कहती है यह अटल पेंशन योजना नहीं है। नेशनल पेंशन स्कीम है। अंत में शाखा प्रबंधक प्रीति दास को भी साक्ष्य प्रस्तुत की गई . तब मुस्कुराते हुए वो कहती है आपकी बात सही है। अब सवाल यह उठता है कि जब शाखा प्रबंधक प्रीति दास को सही नहीं है तो वह लोगों को गुमराह कर रही हैं. तब बैंक की अन्य कर्मियों पर भरोसा कैसे संभव है। यह गौर करने वाली बात है। बहरहाल देखना यह है कि बैंक के वरीय अधिकारी बैंक कर्मियों की इस गैर जिम्मेदाराना हरकत को  सुधारते है या नहीं ।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Potka : शेचेन क्लिनिक में मरीजों को मिल रही नई जिंदगी, कम खर्च में फिजियोथेरेपी उपलब्ध कराकर मरीजों को आत्मनिर्भर बना रहे डॉ अभिमन्यु 

    पोटका : करुणा शेचेन द्वारा संचालित शेचेन क्लिनिक का फिजियोथेरेपी सेंटर ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण बन रहा है। यहां मात्र 30 रुपये में फिजियोथेरेपी…

    Spread the love

    Bahragora : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहियाओं के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू की अध्यक्षता में 10 दिनों तक चले सहिया और सहिया साथियों के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time