Patna: बिहार विधान परिषद के कंप्यूटर से गोपनीय डाटा हुआ लीक, अवर सचिव समेत 9 लोगों पर केस दर्ज

 

पटना : बिहार विधान परिषद के सबसे संवेदनशील विभागों में से एक गोपनीय शाखा से जुड़े कंप्यूटर से महत्वपूर्ण डाटा चोरी और मिटाए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस घटना को लेकर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली है और विधान परिषद के अवर सचिव समेत कुल 9 लोगों को आरोपी बनाया गया है.

प्राथमिकी में भारतीय दंड संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. यह शिकायत विधान परिषद के उप सचिव संजय कुमार के आवेदन के आधार पर दर्ज की गई है.

EOU को 6 जून को भेजा गया था पत्र, अब खुली बड़ी साजिश की परतें

6 जून को विधान परिषद प्रशासन ने आर्थिक अपराध इकाई के एडीजी को पत्र भेजकर यह शिकायत की थी कि गोपनीय शाखा (कमरा संख्या 24) के कंप्यूटर से सभी महत्वपूर्ण और गोपनीय फाइलें गायब कर दी गई हैं.

विधान परिषद में तैनात एक प्रतिवेदक रवि शेखर ने जब दोपहर बाद कंप्यूटर खोला तो पाया कि सारा डाटा न सिर्फ डिलीट किया गया है, बल्कि यह कार्य अनाधिकृत रूप से कमरे में घुसकर सोची-समझी साजिश के तहत किया गया है.

किन दस्तावेजों की हुई चोरी, नहीं हुआ खुलासा

हालांकि विधान परिषद प्रशासन ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि डिलीट किए गए दस्तावेजों का विषय क्या था, लेकिन अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक यह डाटा बहाली से जुड़े दस्तावेज हो सकते हैं. ऐसे में इस डेटा छेड़छाड़ को बड़ी साजिश या भ्रष्टाचार से जोड़कर देखा जा रहा है.

EOU ने तेज की कार्रवाई, DSP रैंक के अधिकारी को सौंपी गई जांच

EOU ने पूरे मामले की जांच DSP स्तर के एक अनुभवी पदाधिकारी को सौंपी है. जल्द ही सभी आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण शुरू किया जाएगा. सूत्रों के अनुसार, घटना की CCTV फुटेज, सर्वर लॉग और एक्सेस हिस्ट्री की भी बारीकी से जांच की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किस स्तर की मिलीभगत या अंदरूनी सेटिंग इस अपराध में शामिल रही है.

इसे भी पढे़ं : Potka: शिक्षा के प्रति छात्रों को किया गया प्रोत्साहित, छात्रा को किया गया सम्मानित

Spread the love
  • Related Posts

    Ramgrah : मुख्यमंत्री सपत्नीक पहुंचे रजरप्पा, मां छिन्नमस्तिका मंदिर की पूजा

    रामगढ़ : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन के साथ शनिवार को रजरप्पा के प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे. इस दौरान दोनों ने वहां पूजा-अर्चना की तथा…

    Spread the love

    BREAKING : हिदायतुल्लाह खान ने जान पर खतरे की आशंका जतायी, डीजीपी, जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला-खरसावां के एसपी को दी जानकारी

    जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने अपनी जान पर खतरे की आशंका जतायी. उन्होंने कहा कि कुछ आपराधिक प्रवृति…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *