CBSE Result Rechecking 2025: सीबीएसई 12वीं छात्रों के लिए राहत, उत्तरपुस्तिका स्कैन कॉपी पाने की तिथि बढ़ी

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए अंकों की पुनः जांच एवं पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया की तिथियों में बदलाव किया है. विशेष रूप से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को उत्तरपुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने और अंकों की पुष्टि के लिए अतिरिक्त समय प्रदान किया गया है.

बारहवीं के छात्रों के लिए बढ़ी अंतिम तिथि
सीबीएसई ने 12वीं के विद्यार्थियों को मूल्यांकित उत्तरपुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त करने हेतु 27 मई रात 11:59 बजे तक आवेदन करने का अवसर दिया. वहीं वे छात्र जो अपने प्राप्त अंकों से असंतुष्ट हैं, वे अब 31 मई से 5 जून 2024 तक अंकों के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं. पहले यह समयसीमा 28 मई से 3 जून निर्धारित थी.

अंकों के सत्यापन हेतु छात्रों को प्रति विषय ₹500 और पुनर्मूल्यांकन के लिए प्रति प्रश्न ₹100 का भुगतान करना होगा.

दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए यथावत तिथियां
दसवीं के विद्यार्थियों की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है. वे 27 मई से 2 जून रात 11:59 बजे तक उत्तरपुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त करने हेतु आवेदन कर सकते हैं. अंकों के सत्यापन हेतु आवेदन 3 जून से 7 जून तक किया जा सकता है.

पुनर्मूल्यांकन के लिए दसवीं के छात्रों को भी प्रति प्रश्न ₹100 और सत्यापन के लिए प्रति विषय ₹500 का शुल्क देना होगा. सीबीएसई द्वारा तिथियों में यह संशोधन विद्यार्थियों को उनके परिणामों के प्रति अधिक संतुष्ट और आश्वस्त बनाने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: ‘राज्यों को मिले खर्च की स्वतंत्रता’: हेमंत सोरेन की वित्त आयोग से दो-टूक


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

jamshedpur : क्रिकेट में भगत सिंह तो कबड्डी में नेताजी सदन बना विजेता

पोटका : तारा पब्लिक स्कूल, हाता में शनिवार को अंतर-सदनीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन…

Spread the love

Gua : डीएवी गुवा के रोहित गागराई ने राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में जीते दो स्वर्ण पदक, प्रतियोगिता में देश के 20 राज्यों के डीएवी विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया था हिस्सा

गुवा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, गुवा के कक्षा दसवीं ‘बी’ के छात्र रोहित गागराई ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time