Jharkhand: ‘राज्यों को मिले खर्च की स्वतंत्रता’: हेमंत सोरेन की वित्त आयोग से दो-टूक

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पर 16वें वित्त आयोग के सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान झारखंड में आयोग की बैठकों, कार्यक्रमों और दौरे के उद्देश्यों पर विस्तृत चर्चा हुई.

योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना चुनौती
मुख्यमंत्री ने आयोग के सदस्यों के समक्ष झारखंड की भौगोलिक और सामाजिक चुनौतियों का उल्लेख किया. उन्होंने बताया कि झारखंड एक खनन-प्रधान राज्य है, जो देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देता है. लेकिन इसकी कीमत स्थानीय लोगों को पर्यावरणीय नुकसान, विस्थापन और भूमि क्षरण के रूप में चुकानी पड़ती है.

मुख्यमंत्री ने यह चिंता भी जताई कि खनन के बाद ज़मीन को फिर से उपजाऊ और उपयोगी बनाने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की कंपनियां ढंग से नहीं निभा पा रही हैं.

गांवों के विकास के बिना राष्ट्र की प्रगति अधूरी
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि यदि भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है, तो इसकी शुरुआत राज्यों से होनी चाहिए. और राज्य का टिकाऊ विकास तभी संभव है जब गांवों को मजबूत किया जाए. उन्होंने सुझाव दिया कि प्रत्येक राज्य को अपने स्थानीय संदर्भ में योजनाओं पर खर्च करने की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए.

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार खेती और उससे जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता दे रही है. उन्होंने मछली पालन में हुई प्रगति का उल्लेख करते हुए कृषि क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं जताईं.

शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका पर केंद्रित सहयोग की अपेक्षा
मुख्यमंत्री सोरेन ने राज्य में संतुलित और समावेशी विकास को अपनी सरकार की प्राथमिकता बताया. उन्होंने वित्त आयोग से अपेक्षा की कि वह झारखंड जैसे राज्यों की जरूरतों को समझते हुए विशेष सहयोग प्रदान करे, विशेषकर शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के क्षेत्रों में.

बैठक में राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें :

Jharkhand: चार दिवसीय झारखंड दौरे पर आज पहुंचेगा वित्त आयोग, जानें किन मुद्दों पर होगी चर्चा

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव बनाए गए लव कुमार निराला, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

जमशेदपुर : बिष्टुपुर तिलक पुस्तकालय में कांग्रेस पार्टी की बैठक आयोजित की गई ।बैठक में जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह एवं झारखंड प्रदेश सचिव सुनील शर्मा तथा संगठन प्रभारी मुख्य रूप…

Spread the love

Jhargram : झाड़ग्राम, पुरूलिया व बांकुड़ा में बालू मूल्य निर्धारण की मांग, जंगल महल स्वराज मोर्चा ने मुख्यमंत्री को ई-मेल भेजकर कार्रवाई की मांग की

झाड़ग्राम : जंगलमहल स्वराज मोर्चा (जेएसएम) ने झाड़ग्राम, पुरुलिया और बांकुड़ा जिलों में बालू की कीमतों को लेकर उत्पन्न स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है। संगठन ने पश्चिम बंगाल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time