जमशेदपुरः सिदगोडा स्थित पुस्तकालय में रविवार को धुन आर्ट एंड म्यूजिक ग्रुप के वार्षिक महोत्सव में बच्चों एवं युवाओं के लिए एक रंगारंग म्यूजिकल वाद्य यंत्रों और संस्कृत नृत्य का मंचन का आयोजन किया गया.इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं को मंच प्रदान करना और उनके अंदर संगीत के प्रति चेतना पैदा करना है. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर समाजसेवी शिव शंकर सिंह, राजीव कुमार, अनूप सिंह, आशीष चटर्जी एवं डॉ. बिनु पांडे मौजूद रही.
![]()
इसे पढ़ेः बोकारो से स्क्रैप लूट में फरार आरोपी धराया, माल बरामद
इस आयोजन में 40 से ज्यादा बच्चों एवं युवाओं ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतिभागियों ने गिटार, कीबोर्ड, तबला, कैगो, कांगो जैसे म्यूजिकल वाद्य यंत्र को बजा कर शाम को रंगीन बनाया दिया, साथ ही प्रिया, विनीता एवं संजय सोनकर ने अपनी आवाज की जादू से लोगों को मंत्र मुक्त कर दिया.कार्यक्रम की शुरुआत रोहित के रुस्तम ग्रुप के गणेश वंदना नृत्य की प्रस्तुति से हुई. इस अवसर पर काफी संख्या में दर्शक उपस्थित थे.